हितेश भारद्वाज ने बताया ‘आमी डाकिनी’ के सेट का वो सीन, जब पूरा क्रू रह गया था सन्न
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन जल्द लेकर आ रहा है 'आमी डाकिनी' एक ऐसी प्रेम कहानी जो वक्त और जनमों की सीमाएं पार कर जाती है। ये शो सिर्फ थ्रिल और सस्पेंस से भरा नहीं है, बल्कि इसकी कहानी में भावनाओं की भी गहराई है, जो दर्शकों को जोड़कर रखेगी।
जैसे-जैसे शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है कि इसमें क्या खास होने वाला है। इस बीच, शो में अयान का किरदार निभा रहे हितेश भारद्वाज ने शूटिंग के दौरान का एक बेहद यादगार लम्हा शेयर किया है।

अयान एक तेज-तर्रार, आज के दौर का एंटरप्रेन्योर है। अपने शूटिंग के सबसे यादगार पलों में से एक को याद करते हुए हितेश भारद्वाज ने बताया, "एक सीन था मीरा (राची) और मेरे बीच, जिसमें हमें एक-दूसरे पर बहुत गुस्सा होना था। इमोशन्स इतने रियल थे कि हम दोनों उस पल में पूरी तरह डूब गए। सीन खत्म होते ही कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया... और फिर पूरी टीम ने तालियां बजाईं। वो पल बहुत खास था, जैसे कुछ सच में हो गया हो।"
उन्होंने आगे कहा, "और एक और सीन शीन के साथ था, मुझे याद है मैंने उससे कहा था, 'प्लीज़ मेरी क्लोज़-अप के दौरान मुझे मत देखना, मैं सच में डर जा रहा हूं,' क्योंकि जिस तरह से वो परफॉर्म कर रही थी, वो इतना इंटेंस और दमदार था कि मैं सच में हिल गया था। ऐसे पल हैं जो आपके साथ रह जाते हैं।"
हितेश 2012 से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने उदारियां और गुम है किसी के प्यार में जैसे बड़े शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2018 में जाने क्यों दे यारों से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन दिनों हितेश आमी डाकिनी शो में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार का नाम अयान रॉय चौधरी है। 'आमी डाकिनी' 23 जून से ऑन एयर होगा।












Click it and Unblock the Notifications