Hina Khan: कैंसर के बीच हिना खान का ये क्या हो गया है हाल? रेगिस्तान में कुछ ऐसे नजर आईं एक्ट्रेस
Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इस समय अपने ब्रेस्ट कैंसर का ट्रीटमेंट करवाने में व्यस्त हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं और कीमोथेरेपी की मदद से रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं।
हिना खान के लिए 2024 काफी मुश्किलों से भरा रहा
आपको बता दें कि हिना खान के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों से भरा रहा। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही अपने फैंस को बता दिया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गई हैं। शुरुआत के 6 महीने तो एक्ट्रेस के लिए काफी दर्द भरे रहे थे।

हिना खान का लेटेस्ट पोस्ट
फिलहाल हिना खान का लेटेस्ट पोस्ट लोगों के बीच अब टेंशन का माहौल पैदा कर रहा है। आपको बता दें कि हिना खान कैंसर के चलते मानसिक और शारीरिक दर्द और तनाव से गुजर रही हैं। हालांकि इस दौरान उनका काम और ट्रेवलिंग जारी है।
इस मुश्किल वक्त में छुट्टियां बिता रही हैं हिना खान
हिना खान लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स फैंस को दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान इस मुश्किल वक्त में छुट्टियां बिताते हुए खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रही हैं।
रेगिस्तान में नंगे पांव चलते हुए दुखी नजर आ रही हैं हिना
वहीं अब हिना खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एन्जॉय करते हुए नहीं बल्कि दुखी दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। हिना खान फिलहाल रेगिस्तान में नंगे पांव चलते हुए काफी दुखी नजर आ रही हैं। ये वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो अपनी परेशानियों में इतना खो गई हैं कि उससे बाहर आने का उनके पास कोई रास्ता ही नजर नहीं आ रहा है।
हिना खान ने शेयर किया दर्दभरा गाना
इस वीडियो के साथ हिना खान ने बैकग्राउंड में जो म्यूजिक लगाया है वो उनके दिल का दर्द बयां कर रहा है। हिना ने इस वीडियो के साथ रॉकस्टार फिल्म का गाना- और हो लगाया है। हिना रेगिस्तान में चल रही हैं और साथ में गाना बज रहा है- 'इस लम्हे क्या कर दूं मैं, जो मुझे चैन मिले आराम मिले और हो और हो सांस का शोर हो आंच की ओर बढ़े।'
हिना खान ने रेगिस्तान में मनाया क्रिसमस
आपको बता दें कि हिना खान ने इस बार अपना क्रिसमस रेगिस्तान में मनाया है। हालांकि इस समय वह काफी दुखी भी नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो देखकर फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं। इसके अलावा हिना खान ने एक वीडियो और पोस्ट किया है जिसमें वो रेगिस्तान में बैठकर शॉल ओढ़े हुए गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं।
लोगों ने हिना के वीडियो पर किए कमेंट्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान अकेले बैठकर गा रही हैं- 'हम तुम कितने पास हैं कितने दूर हैं चांद सितारे, सच पूछो तो मन को झूठे लगते हैं ये सारे'। लोग हिना के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications