Hina Khan Video: कैंसर से जूझ रही हिना खान को किसने मारा चांटा? वीडियो में देखा ये सब, जानें क्या है मामला

Hina Khan Video: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से मुसीबतों से घिरी हुई हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और उनके कीमोथेरेपी के 8 सेशन्स पूरे हो चुके हैं।

कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान
इसी बीच हिना खान की तबीयत भी काफी बगड़ गई है और वह दोबारा टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। हिना ने अस्पताल से अपनी तस्वीर भी शेयर की है। आपको बता दें कि अस्पताल जाने से पहले हिना खान रमजान से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं।

Hina Khan Video

हिना खान का रमजान से जुड़ा वीडियो हुआ वायरल

हिना खान रोजे से जुड़े सभी अपडेट्स लोगों के साथ शेयर कर रही हैं। इसी बीच अब हिना खान का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी ने एक्ट्रेस को गाल पर थप्पड़ मार दिया है। हिना खान के चेहरे पर थप्पड़ का निशान भी नजर आ रहा है।

हिना खान के चेहरे पर थप्पड़ के निशान

चेहरे पर थप्पड़ के निशान की वजह से हिना खान का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिना खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये थप्पड़ वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस के साथ-साथ उनका भाई भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को हिना खान ने अपने घर पर ही बनाया है।

हिना खान और उनके भाई की हुई ऐसी हालत

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान के साथ उनके भाई के चेहरे पर भी उंगलियों के निशान छपे हुए हैं। दोनों भाई-बहन घर में चुपचाप बैठकर सैंडविच खाते नजर आ रहे हैं। दोनों भाई-बहन के गाल देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आटे के हाथ से किसी ने इनके मुंह पर तमाचा जड़ दिया हो।

किसने मारा हिना खान को चांटा?

-हिना खान ने ये रील मजाकिया तौर पर बनाई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा है- जब आप अपनी मम्मी से पूछते हैं कि इफ्तारी के लिए बस यही है? यानी जब बच्चे मम्मी से ये सवाल करते हैं, तो उन्हें कितना गुस्सा आता है और वो कैसे रिएक्ट करती हैं, यही इस वीडियो में दिखाया गया है। उनका ये फनी वीडियो लोगों को रिलेटेबल और एंटरटेनिंग लग रहा है।

-हिना खान के इस लेटेस्ट वीडियो को फैंस काफी इन्जॉय कर रहे हैं। हिना खान की रमजान रील्स सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं और वीडियो पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+