हिना खान की सास ने नेशनल टीवी पर खोली एक्ट्रेस की पोल-पट्टी, कहा- ये संस्कारी नहीं है, उड़े एक्ट्रेस के होश
Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने पति रॉकी जायसवाल संग रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में दिखाई दे रही हैं।
सास ने नेशनल टीवी पर खोली हिना खान की पोल
शो के हालिया एपिसोड में हिना खान की सास भी शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने बहू की खूबियां बताने के बजाय मजेदार अंदाज में उनकी पोल खोल दी। फिलहाल इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'मसालों की पहचान नहीं, लेकिन नखरे बहुत हैं'
शो में आईं हिना खान की सास ने कहा- मैं घर में अलग-अलग तरह का खाना बनाती हूं, लेकिन हिना को मसालों की पहचान तक नहीं है। किचन से इसका कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी खाना देखकर बोल देती है, इसमें ये ज्यादा है, ये कम है। असल में इसे आता कुछ नहीं और नखरे बहुत हैं। मैं सास हूं, लेकिन घर में इससे पंगा कौन लेगा।
'हिना खान संस्कारी बिल्कुल नहीं है'
हिना खान की सास ने मजाकिया लहजे में कहा- जब मैंने हिना को पहली बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में देखा था, तो मन में यही सोचा कि भगवान मुझे भी ऐसी बहू दें। बहू तो मुझे वही मिली, लेकिन असलियत में संस्कारी बिल्कुल भी नहीं है। सास की यह बात सुनकर हिना हैरान रह गईं, जबकि रॉकी जायसवाल एक कोने में खड़े हंसते हुए अपना चेहरा छुपाते दिखे।
ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं हिना खान
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से काफी मुश्किलों से घिरी हुई हैं। हिना खान पिछले साल से ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनका ट्रीटमेंट अभी भी जारी है। इसी बीच जून 2025 में हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली थी। हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल को छोटे पर्दे के पॉपुलर और पावरफुल कपल्स में गिना जाता है।
कैसे शुरू हुई हिना और रॉकी की लव स्टोरी?
जानकारी के अनुसार हिना खान और रॉकी जायसवाल की पहली मुलाकात टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने सिंपल तरीके से शादी कर ली। अब ये कपल टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में अपनी बॉन्डिंग और मजेदार तकरार से फैंस का मनोरंजन कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications