हिना खान का 13 साल तक हिंदू बॉयफ्रेंड से चला अफेयर, कैंसर ट्रीटमेंट के बीच की शादी, कैसे शुरू हुआ था ये प्यार?
Hina Khan Love Story: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से काफी परेशान चल रही थीं। वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपने सपनों के राजकुमार से शादी कर ली है।
हिना खान ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी
हिना खान इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि उनके 8 कीमोथरेपी सेशन्स पूरे हो चुके हैं। लेकिन उनका ट्रीटमेंट अभी भी जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि हिना खान ने अपने सपनों के राजकुमार से शादी कर ली है।

हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ की कोर्ट मैरिज
हिना खान ने गत 4 जून 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर लोगों को शॉक्ड कर दिया है। वहीं हिना खान शादी के बाद से ब्राइडल लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। शादी पर हिना खान ने जो ब्राइडल आउटफिट कैरी किया था उसकी जमकर तारीफ हो रही है।
बहुत ही सिपंल थी हिना खान की शादी
आपको बता दें कि हिना खान ने बहुत ही सिंपल अंदाज में गुपचुप शादी की है जिसका पता उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा है। हिना खान और रॉकी जायसवाल की ये शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई है। इस वेडिंग सेरेमनी को पर्सनल और इमोशनल अंदाज में आयोजित किया गया था। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हिना खान ने अपनी शादी को बहुत ही सिपंल रखा है।
हिना खान और रॉकी जयसवाल का रिश्ता
-हिना खान और रॉकी जयसवाल टीवी के पावर कप्लस में से एक हैं। रॉकी पहली बार सुर्खियों में तब छाए थे जब वह रिएलिटी शो 'बिग बॉस 11' के एक एपिसोड में पहुंचे थे और उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर हिना खान को प्रपोज किया था।
-हिना खान ने साल 2009 में स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात रॉकी जायसवाल से हुई थी। कहा जाता है कि यहीं से दोनों के प्यार की कहानी भी शुरू हुई थी।
-हिना खान और रॉकी जायसवाल सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं जो कि तेजी से वायरल होती हैं। जानकारी के अनुसार हिना खान मुस्लिम हैं और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं।
बिग बॉस11 में रॉकी ने हिना को किया था प्रपोज
आपको बता दें कि हिना खान बिग बॉस11 में नजर आई थीं। इस रिएलिटी शो के एक एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट के घरवालों को बुलाया गया था। उस दौरान जब बिग बॉस के घर में रॉकी जायसवाल ने एंट्री की थी। उन्हें देखने के बाद हिना खान काफी खुश हो गई थीं। उस वक्त रॉकी जायसवाल ने हिना खान को नेशनल टीवी पर शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन उसके बाद भी हिना खान ने उनसे शादी नहीं की थी।
13 साल तक चला हिना खान का अफेयर
हिना खान और रॉकी जायसवाल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए छुट्टियों पर भी जाते रहते हैं। फिलहाल दोनों ने बहुत ही सिपंल तरीके से शादी कर ली है। ये शआदी न तो हिंदू धर्म के मुताबिक हुई है और न ही मुस्लिम धर्म के आधार पर। दोनों कोर्ट मैरिज की है और एक नए जीवन की शुरुआत कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications