'हिना खान के पैसों पर पल रहे हैं पति रॉकी जायसवाल', क्यों उठ रहे ऐसे सवाल? क्या झूठी है शादी? जानें पूरा सच
Hina Khan and Rocky Jaiswal: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से काफी मुश्किलों से घिरी हुई हैं। हिना खान पिछले साल से ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनका ट्रीटमेंट अभी भी जारी है।
जून 2025 में हुई थी हिना खान-रॉकी जायसवाल की शादी
इसी बीच जून 2025 में हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली थी। हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल को छोटे पर्दे के पॉपुलर और पावरफुल कपल्स में गिना जाता है।

हिना की शोहरत और कमाई का फायदा उठा रहे हैं रॉकी?
आपको बता दें कि हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल, दोनों भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं, लेकिन अक्सर रॉकी पर ये आरोप लगता रहा है कि वह हिना की शोहरत और उनकी कमाई का फायदा उठा रहे हैं।
'पति-पत्नी और पंगा' में साथ नजर आ रहे हैं हिना और रॉकी
इन दिनों हिना और रॉकी की जोड़ी टीवी के नए रिएलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में साथ नजर आ रही है और दर्शक इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। हिना और रॉकी की जोड़ी की भी जमकर तारीफ हो रही है।
फिल्ममेकर और बिजनेसमैन हैं रॉकी जायसवाल
जानकारी के अनुसार रॉकी जायसवाल पेशे से फिल्ममेकर और बिजनेसमैन हैं। हालांकि, पत्नी हिना खान की तुलना में उनकी इनकम काफी कम है। इस बारे में हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में बात करते हुए रॉकी ने आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया था।
रॉकी ने कहा- हिना खान मुझसे बहुत ज्यादा कमाती है
-रॉकी जायसवाल ने कहा था- लोग अक्सर कहते हैं कि मैंने हिना खान की पोजिशन, पैसा और शोहरत का इस्तेमाल किया है। लेकिन ये सोच वास्तव में उन लोगों की अपनी चाहत से निकलती है। वो वही पाना चाहते हैं, जो मैंने अपनी मेहनत से हासिल किया है।
-रॉकी जायसवाल ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि इस वक्त हिना खान उनसे कहीं ज्यादा कमाती हैं। रॉकी ने कहा- हिना खान टीवी की दुनिया की बहुत बड़ी स्टार हैं। हिना खान का फेस काफी पॉपुलर है। मुझे उनकी पहचान से फायदे जरूर मिलते हैं, लेकिन हमारा रिश्ता सिर्फ इस वजह से नहीं है।
हिना खान और रॉकी जायसवाल, कौन है ज्यादा अमीर?
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस समय 50 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति की मावकिन हैं जबकि उनके पति रॉकी जायसवाल के पास सिर्फ 6 करोड़ रुपए की ही संपत्ति मौजूद है।
-हिना खान टीवी की टॉप पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। हिना खान रैंप वॉक से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर कमाई करती हैं। फिलहाल हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल ने टीवी के नए रिएलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में हिस्सा लिया है, जहां से उन्हें मोटी फीस मिल रही है।
क्या हिना खान की सफलता से इनसिक्योर हैं पति रॉकी जायसवाल?
-रॉकी जायसवाल से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी पत्नी हिना खान की सफलता से इनसिक्योर फील करते हैं तो उन्होंने जवाब दिया- मुझे कभी भी हिना की कमाई या उनकी पॉपुलैरिटी से असुरक्षा महसूस नहीं हुई।
-रॉकी ने आगे कहा- मैं जानता हूं कि पब्लिक में लोग हिना को मुझसे ज्यादा पहचानेंगे और प्यार देंगे। लेकिन इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि मेरा रिश्ता इन सब बातों से ऊपर है। मेरे लिए उनके साथ बिताया समय और प्यार ज्यादा मायने रखता है।
हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी
-हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी टीवी के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से शुरू हुई थी। हिना खान उस शो में लीड एक्ट्रेस थीं और रॉकी उस शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। धीरे-धीरे दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया और दोनों ने गत 4 जून 2025 को शादी कर ली।
-आपको बता दें कि साल 2024 में हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था लेकिन उस मुश्किल वक्त में रॉकी ने उनका हाथ थामे रखा और हर पल उनके साथ खड़े रहे थे। ऐसे में ये कपल न सिर्फ ऑन-स्क्रीन बल्कि असल जिंदगी में भी अपनी बॉन्डिंग और स्ट्रॉन्ग रिलेशनशिप से दूसरों के लिए मिसाल बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications