हिना खान की बॉडी पर नजर आए ऐसे जख्म, दर्द से तड़पती हुईं ऐसे छुपाए निशान और फिर जो हुआ
Hina khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने जब से लोगों को अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया है तब से वह सोशल मीडिया पर छाई हुईहैं। हर कोई उनके बारे में बात करता नजर आ रहा है। हिना खान अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।
हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है
आपको बता दें कि 36 साल की उम्र में हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है और वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है और इस खतरनाक बीमारी से डटकर मुकाबला कर रही हैं। हिना खान के फैंस से लेकर सभी करीबी एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने के लिए दुआ भी मांग रहे हैं।

हिना खान की कीमोथैरेपी का पहला सेशन
हिना खान ने हाल ही में अपनी कीमोथैरेपी का पहला सेशन पूरा किया है और उनकी बॉडी पर जख्म साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पहले सेशन के बाद एक्ट्रेस ने अपना काम दोबारा शुरू कर दिया है और लोगों को प्रेरणा देती भी नजर आ रही हैं।
काम पर वापस लौटीं हिना खान
कुछ समय पहले हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताकर लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं उनकी हर एक पोस्ट पर एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं और जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हाल ही में हिना खान ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि वह अपनी कीमोथैरेपी के पहले सेशन के बाद वापस काम पर लौट आईं हैं।
हिना के गले के पास गहरे जख्म
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान ने अपने छोटे बालों को छुपाने के लिए विग पहन रखा है। हिना खान प्रॉपर मेकअप में भी नजर आ रही हैं और उनके गले के पास गहरे जख्म दिखाई दे रहे हैं।
ड्रेस पर बॉडी टेप लगाकर निशान छुपाने की कोशिश
इस निशान को छुपाने के लिए हिना खान अपनी ड्रेस पर बॉडी टेप का इस्तेमाल कर रही हैं। इस दौरान उनकी स्टाइलिश एक्ट्रेस के जख्म को कवर करने की कोशिश करती हैं तो वहीं हिना खान इस प्रोसेस में दर्द से तड़पने लगती हैं।
हिना खान ने हिम्मत नहीं हारी
हालांकि फिर भी हिना हिम्मत नहीं हारती हैं और अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ 'द शो मस्ट गो ऑन' कहती हुईं नजर आती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान काफी खुश हैं और मजबूती के साथ इस गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं।
'डाइग्नोसिस के बाद मेरा पहला असाइनमेंट'
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- डाइग्नोसिस के बाद मेरा पहला असाइनमेंट। अपनी बात पर अमल करना चुनौतीपूर्ण है, खासकर जब जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हो। इसलिए, बुरे दिनों में खुद को आराम दें, ये बेहतर है और ये आपका हक भी है।
'अच्छे दिनों में अपना जीवन जीना न भूलें'
हिना खान ने आगे लिखा है- अच्छे दिनों में अपना जीवन जीना न भूलें, चाहे वह कितने भी कम क्यों न हों। ये दिन अभी भी जरूरी हैं। बदलाव को स्वीकार करें, इस अंतर को अपनाएं और जिंदगी को सामान्य बनाएं।
'मैं हमेशा हॉस्पिटल में नहीं रहती हूं'
हिना खान ने लिखा है- आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं इलाज करवा रही हूं, लेकिन मैं हमेशा हॉस्पिटल में नहीं रहती हूं। तो आप सभी लोगों को कहती हूं कि आइए अपने काम को नॉर्मल बनाए और अगर आपके पास ताकत और एनर्जी है, तो वह करें जो आपको खुश करता है। आप सभी खूबसूरत लोग को जो भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं, याद रखें, ये आपकी कहानी है, ये आपका जीवन है, आप तय करें कि इससे क्या बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications