कैंसर से पीड़ित हिना खान के पोस्ट ने लोगों को किया परेशान, लिखा- 'मैं तुम्हारा ख्याल...', क्या हुआ उनके साथ?
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इस समय मुश्किल भरे दौर से गुजर रही हैं। हिना खान को साल 2024 में पता चला था कि वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। फिलहाल उनके 8 कीमोथेरेपी सेशन्स हो चुके हैं लेकिन अब भी वह इस जानलेवा बीमारी के दर्द से पीछा नहीं छुड़ा पाई हैं।
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान
इतना दर्द मिलने के बावजूद हिना खान ने हिम्मत नहीं हारी है और इस गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट भी लोगों को देती रहती हैं।

फैंस को हुई हिना खान की चिंता
हाल ही में हिना खान ने एक नया पोस्ट शेयर किया है जिसे देख लोग कमेंट कर उनका हाल पूछ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस के फैंस को उनकी चिंता भी हो रही है। हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोज होने के बाद से ही उनके परिवार वालों से लेकर आम लोग तक परेशान हो गए थे। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी।
हिना खान की लेटेस्ट तस्वीरें हुईं वायरल
अब हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इस फोटोज में वह ऑरेंज कलर का आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं। शॉर्ट हेयर और न्यूड मेकअप में वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन भी लिखा है- मैं हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगी। हिना खान के इस पोस्ट ने लोगों की चिंता काफी बढ़ा दी है। लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर तरह तरह के सवाल कर रहे हैं।
हिना खान की दर्दभरी जर्नी
कुछ दिनों पहले ही हिना खान ने अपनी बीमारी की इस दर्दभरी जर्नी को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। एक्ट्रेस ने खुद अपनी आपबीती लोगों को बताई थी और खुलासा किया था कि उन्होंने इस जानलेवा बीमारी में क्या-क्या झेला है।
हिना खान का कमबैक
हिना खान के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों से भरा था। हालांकि अब वह ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है। वह कैंसर की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं इस साल की शुरुआत में ही हिना खान ने कमबैक किया है। हिना खान इस समय 'गृहलक्ष्मी' वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications