हिना खान को मुश्किल वक्त में इस महिला ने दिया उनका साथ, वीडियो में कही ये बड़ी बात
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वो धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।
हिना खान के शरीर में हो रहा है दर्द
हिना खान खुद सोशल मीडिया पर अपने ट्रीटमेंट के दौरान हो रही परेशानियों का जिक्र करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि कीमोथेरेपी की वजह से उनके लुक में बदलाव आ गया है। साथ ही उनके शरीर में भी काफी दर्द रहता है।

घंटों खड़े होकर अपना काम कर रही हैं हिना खान
हाल ही में हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक्ट्रेस खड़े होने में भी असहज महसूस कर रही थीं। वीडियो में हिना ने बताया था कि दर्द के बावजूद वह घंटों खड़े होकर अपना काम कर रही थीं।
खुद को मोटीवेट कर रही हैं हिना खान
हिना खान ने ये भी बताया था कि अब उनकी पलकों पर बस एक ही बाल बचा है। इस बात को जानने के बाद एक्ट्रेस के फैंस इमोशनल हो गए थे। हालांकि हिना इस मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं हार रही हैं। वह लगातार खुद को मोटीवेट कर रही हैं।
हिना खान को ताकत दे रही ये महिला
अब हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और लोगों को बताया है कि इस मुश्किल वक्त में उनकी इंस्पिरेशन कौन हैं। आपको बता दें, ये कोई कैंसर सर्वाइवर या कोई एक्ट्रेस नहीं है बल्कि एक आम महिला है। हिना खान ने जिस महिला को अपनी इंस्पिरेशन बताया है वो एक्ट्रेस से काफी बड़ी हैं। हिना की उनसे अच्छी दोस्ती हो गई है।
महिला ने वीडियो में कही ऐसी बात
ये महिला हिना खान को वीडियो में कह रही हैं- हमेशा आपके लिए दुआ है, आपको कुछ नहीं होगा। आप सही सलामत रहेंगी। मैं आपके साथ हूं, मैं आपको कुछ नहीं होने दूंगी। गॉड ब्लेस यू बेटा। इस महिला के साथ हिना खान बेहद खुश नजर आ रही हैं। अब उनसे मिले प्यार के बाद एक्ट्रेस ने उनके लिए एक खास नोट लिखा है।
हिना खान ने कहा- आप लोग मेरे लिए दुआ करना
हिना खान ने लिखा है- इस देवी से मिलिए। मुझे इंस्पायर करने वाले लोगों की सीरीज में एक और नाम जुड़ गया है। हम गोवा के बीच पर हर रोज मिलते थे और हम इतने फ्रेंडली हो गए कि हम बिना किसी फिल्टर के अपनी कहानियां शेयर करते थे। बिना किसी स्वार्थ के उनकी दरियादिली और प्यार हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। आपकी सभी दुआओं और आशीर्वादों के लिए शुक्रिया।












Click it and Unblock the Notifications