'सब मेरे लिए दुआ करें, मैं दर्द से...', ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान की हुई ऐसी हालत

Hina Khan Cancer: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इस समय परेशानियों से घिरी हुई हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हिना खान अमेरिका में कैंसर का इलाज करी रही हैं। हालांकि इस गंभीर बीमारी के बीच भी हिना खान अपना काम करती भी नजर आ रही हैं।

हिना खान ने इंटरव्यू में कही ऐसी बात
आपको बता दें कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर का डटकर सामना कर रही हैं। हिना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद की हेल्थ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीमारी के बाद हिना खान ने पहली बार इंटरव्यू दिया है और बताया है कि उन्हें कितना दर्द हो रहा है।

hina khan

हिना खान ने कहा- दर्द इस पूरे प्रोसेस का हिस्सा है
हाल ही में हिना खान एक इवेंट में नजर आई थीं। इस दौरान हिना खान ने टेली टॉक को दिए एक इंटरव्यू में अपने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान हिना खान ने कहा- आज हम यहां नमो भारत सेवा साहस संस्कृति को सेलिब्रेट करने आए हैं। मैं हमेशा से कहती हूं कि अच्छे दिन भी आते हैं और बुरे दिन भी आते हैं, लेकिन कोई बात नहीं। दर्द इस पूरे प्रोसेस का हिस्सा है।

'मैं दर्द को कभी जीतने नहीं देना चाहती हूं'
हिना खान ने कहा- मैं दर्द को कभी जीतने नहीं देना चाहती हूं। अगर लोगों को लगता है कि मैं अच्छा कर रही हूं, तो मैं इसी वजह से यहां हूं। मैं हमेशा से बोलती हूं कि सबकुछ अच्छा होगा। हर जगह दर्द है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उस पर ध्यान देती हूं। मैं बस पॉजिटिव रहना चाहती हूं और अपने काम पर ध्यान देती हूं। मुझे काम करके मजा आता है।

हिना खान ने कहा- मेरे लिए दुआ करो
हिना खान ने कहा- मुझे बिजी रहने में मजा आता है, लेकिन जब भी समय मिलता है, तो थोड़ा रेस्ट कर लेती हूं। मैं आप सब लोगों से एक ही चीज चाहती हूं कि प्लीज मेरे लिए दुआ करें कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊं। इस दौरान हिना के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही थी, लेकिन उनका दर्द भी साफ झलक रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+