ब्रेस्ट कैंसर से बिखरी हिना खान, फिर भी बॉयफ्रेंड ने नहीं छोड़ा साथ, बोले- 'जब वह मुस्कुराती है तो...'

Hina Khan Breast Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी कि वह कैंसर की तीसरी स्टेज में हैं। ऐसे में हिना के तमाम फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाला उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आए।

हिना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी जानकारी साझा करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाला ने पहली बार एक पोस्ट शेयर किया। दरअसल, रॉकी ने हिना को बड़ा सरप्राइज दिया। वह एक्ट्रेस के लिए फेवरेट खाना बनाकर ले गए।

Hina Khan

रॉकी जायसवाला हिना खान की इस हालत में भी उनसे मिलने जाते रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने एक्ट्रेस की तीन तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह एक कपड़ा पहने और एक चम्मच और एक क्रैब क्रैकर पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को देख साफ पता चल रहा है कि अपने बॉयफ्रेंड के हाथ का बना खाना खाने के लिए हिना खान कितनी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

इस फोटोज को अपने इंस्टाग्राम में रॉकी ने शेयर करते हुए लिखा, 'जब वह मुस्कुराती है तो दुनिया रोशन हो जाती है। जब वह खुश होती है तो जीवन सार्थक हो जाती है। जब वह मेरे साथ होती है तो मैं और जीने लगता हूं। जब मैं उसके साथ होता हूं इससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता।' रॉकी के इस पोस्ट को खुद हिना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं तमाम फैंस रॉकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हिना खान को टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से खास पहचान मिली है। इस शो में वह अक्षरा का रोल निभाकर घर-घर फेमस हुई थीं। इस शो के दौरान ही हिना खान की मुलाकात रॉकी से हुई थी और फिर दोनों को एक दूसरे को डेट करने लगे। पिछले कई सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन अब तक शादी नहीं की। फिलहाल फैंस हिना खान के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+