कैंसर से जूझ रहीं हिना खान पर भड़के लोग, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक्ट्रेस को लेकर मचा बवाल, क्या है मामला?

Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से मुश्किलों से घिरी हुई हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि उनका इलाज चल रहा है और उनके 8 कीमोथेरेपी सेशन्स पूरे भी हो चुके हैं।

हिना खान की हो रही आलोचना
आपको बता दें कि हिना खान इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। लोगों ने अचानक ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल हिना खान भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद लोगों के गुस्से का शिकार हो गई हैं।

Hina Khan

इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने की मिल रही धमकी

यहां तक कि हिना खान से उनके फैंस भी नाराज हो गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर हिना खान को खरी खोटी सुना रहे हैं। कई लोगों ने तो उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने की धमकी भी दे डाली है। लेकिन क्या आपको पता है कि हिना खान के साथ ऐसा बवाल क्यों हो रहा है।

हिना खान पहुंचीं साउथ कोरिया

-हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस को एक खास खबर दी है। हिना खान ने फ्लाइट से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- साउथ कोरिया की बेहद जरूरी और रोमांचक यात्रा शुरू होती है।

-हिना खान ने लिखा है- खूबसूरत कोरियाई प्रायद्वीप की ये मेरी पहली यात्रा है। मैं सियोल के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय स्थलों को देखने के लिए उत्सुक हूं। इसके बाद उन्होंने साउथ कोरिया की गर्मजोशी की तारफ की।

हिना खान को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

-हिना खान के इस पोस्ट के बाद से ही लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग हिना खान के इस पोस्ट पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सभी लोग उसे अनफॉलो करें और रिपोर्ट करें। एक शख्स ने लिखा है- नफरत हो गई है मुझे हिना खान से। मैं अनफॉलो कर रही हूं इस बेगैरत औरत को। वहीं एक यूजर ने लिखा है- जय हिंद कहकर इंडिया से भागने वाली।

-लोगों की मानें तो इस समय भारत में एक बड़े हालात की तैयारी हो रही है और हिना खान इस समय देश छोड़कर भाग रही हैं। लोगों की मानें तो हिना खान जंग से डर गई हैं। हिना खान पर उनके मुसलमान फैंस भी भड़क गए हैं। दरअसल हिना खान की ट्रिप की टाइमिंग की वजह से वह लोगों के गुस्से का शिकार हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+