कैंसर से जूझ रहीं हिना खान के नए पोस्ट ने लोगों को रुलाया, हुआ बुरा हाल, बोलीं- जिंदा रहने के लिए

Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों भरा रहा है। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि हिना खान अपनी बीमारी से हर रोज लड़ती नजर आ रही हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान
हिना खान ने खुद सोशल मीडिया पर अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में लोगों को बताया था। तब से एक्ट्रेस के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंता करने लगे हैं। वहीं हिना खान भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेल्थ अपडेट देती रहती हैं।

Hina Khan

'साल 2024 ने मुझे कुछ ज्यादा ही दिया है'
अब हाल ही में हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने नए साल का अलग अंदाज में वेलकम किया और खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इस नए साल में जब घड़ी में 12 बजेंगे तो मैं न केवल आने वाले साल को बल्कि खुद को भी ऊपर उठाऊंगी क्योंकि इस साल ने मुझे जितना सोचा था उससे कहीं अधिक दिया है।

'यहां जीवित रहने के लिए संघर्ष करना है'
हिना खान ने आगे लिखा है- यहां जीवित रहने के लिए संघर्ष करना है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर से इमोशनल कर दिया है। हिना खान का इलाज चल रहा है और वह धीरे धीरे रिकवर भी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार साल 2024 में गूगल पर सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में उन्हें जगह मिली है, जिसके लिए वो खास खुश नजर नहीं आई हैं।

वेकेशन पर अबु धाबी गई थीं हिना खान
इस बारे मे हिना खान ने कहा है कि वह बीमारी की वजह से नहीं बल्कि काम की वजह से पहचान पाना चाहती हैं। हिना खान हाल ही में विंटर वेकेशन के लिए अबु धाबी पहुंची, लेकिन अब वो भारत वापस आ गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अब घर वापसी। वहीं उनके फैंस भी हिना की तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+