कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का छलका दर्द, बोलीं- साल 2024 में जिंदगी बदल गई
Hina Khan Emotional Post: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। हिना खान का ट्रीटमेंट चल रहा है और वह इससे रिकवर करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। जानलेवा बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस के लिए एक-एक दिन काफी चुनौतियों से भरा बीत रहा है।
हिना खान ने हार नहीं मानी है
हालांकि बीमारी में मिल रहे दर्द के बाद भी हिना खान ने हार नहीं मानी है। वह लगातार अपने फैंस के साथ अपने हेल्थ अपडेट्स शेयर कर रही हैं। हिना खान ने हाल ही में एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपने फैंस को बताया है कि उनके लिए साल 2024 कितना मुश्किल भरा रहा है।

हिना खान ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान ने बताया है कि साल 2024 उनके लिए बहुत मुश्किल रहा लेकिन उन्होंने इससे काफी कुछ सीखा है। हिना खान ने बताया कि ये साल उनके लिए कई मुश्किलें लेकर आया लेकिन फिर भी वो इस साल से नफरत नहीं करती हैं।
'साल 2024 में मैंने बहुत कुछ नया सीखा है'
हिना खान ने वीडियो के जरिए अपने फैंस को मैसेज दिया है कि वो साल 2024 से नफरत नहीं करती हैं लेकिन ये साल उनके लिए कुछ अलग अंदाज में खास ही था।
हिना ने अपनी पोस्ट में कहा है- साल 2024 में मैंने बहुत कुछ नया सीखा है। कई मुश्किलें आईं मेरे रास्ते में। मैंने देखा कि कैसे पूरी जिंदगी पलक झपकते ही बदल जाती है। इसके बाद वह वीडियो में कहती हैं- मैंने ये भी सीखा है कि अपनी सेहत से बढ़कर कुछ नहीं है। सबसे पहले मैं अपनी हेल्थ का ख्याल रखूंगी।
'हर सवाल का तुरंत जवाब देना जरूरी नहीं है'
हिना खान कहती हैं- साल 2024 तुमने मुझे ये दिखाया कि हर सवाल का तुरंत जवाब देना जरूरी नहीं है और हर अंत नुकसान से भरा नहीं होता है। तुमने मुझे ये सिखाया कि स्थिरता ठहराव नहीं है। कभी-कभी, ये बस जीवन का एक तरीका है, जो नई जगह बनाने के लिए होता है।
'मैं तुमसे नफरत नहीं करतीं, पर मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगी'
हिना खान ने वीडियो में कहा है- मैं तुमसे नफरत नहीं करतीं, लेकिन मैं तुम्हें माफ भी नहीं करूंगी, कम से कम अभी तो नहीं। तुमने मुझे उन सच्चाइयों को दिखाया जिनका सामना मैं नहीं करना चाहती थी, उस हानि से सामना कराया जिसे मैं महसूस करने के लिए तैयार नहीं थी।
'तुम मुझे ठीक करने या मुक्ति देने नहीं आए थे'
हिना खान ने कहा- तुमने मुझे ऐसे घाव दिए जो अब तक नहीं भरे, ऐसे टूटे हुए हिस्से छोड़े जिनका कोई मतलब मुझे समझ में नहीं आया। मुझे अब तक कोई रोशनी नहीं दिख रही, कम से कम अभी तो नहीं। लेकिन शायद यही सीख है। तुम मुझे ठीक करने या मुक्ति देने नहीं आए थे। तुम आए थे उस भ्रांति को हटाने के लिए कि जीवन कुछ और नहीं बल्कि निरंतर और क्रूर रूप से ईमानदार है। धन्यवाद 2024, तुम आसान नहीं थे, लेकिन तुम जरूरी थे।
अबु धाबी से भारत लौट आई हैं हिना खान
हिना खान हाल ही में विंटर वेकेशन के लिए अबु धाबी पहुंची, लेकिन अब वो भारत वापस आ गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अब घर वापसी। वहीं उनके फैंस भी हिना की तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications