टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती हुईं हिना खान, एक्ट्रेस की बिगड़ी हालत, ले रही हैं अल्लाह का नाम
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हिना खान एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हुई हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की हालत अचानक बिगड़ गई है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अस्पताल से तस्वीर शेयर की है।
अस्पताल पहुंचीं हिना खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान कुछ दिनों के अंतराल में ही अपने कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचती हैं। अब एक बार फिर वह अस्पताल में एडमिट हुई हैं। हिना खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात का अपडेट दिया है।

हिना खान हॉस्पिटल के बेड पर आईं नजर
अस्पताल से हिना खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्ट्रेस का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन वो हॉस्पिटल के बेड पर दिखाई दे रही हैं और उनके सामने एक कप भी रखा हुआ है।
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती हैं हिना खान
इस तस्वीर से पता चल रहा है कि हिना खान मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं। उनकी बेडशीट पर अस्पताल का नाम नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बैकग्राउंड में एक ईरानी गाना लगाया हुआ है। इसमें अल्लाह के 99 नाम हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इस मुश्किल वक्त में हिना खान अल्लाह को याद कर रही हैं।
हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट भी शेयर किया है। इस नोट में हिना खान ने लिखा है- मैं जितना जानती थी उससे ज्यादा स्ट्रॉन्ग हूं। आपको बता दें कि हिना खान साल 2024 से ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से पीड़ित हैं। वह बड़ी हिम्मत के साथ इस जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस के 8 कीमोथेरेपी सेशन्स पूरे हो चुके हैं।
कैंसर से जंग लड़ रही हैं हिना खान
हिना खान के फैंस अक्सर उनकी इस हिम्मत की जमकर तारीफ करते हैं। वहीं एक्ट्रेस के को-स्टार्स और दोस्त भी उनके जज्बे को सलाम करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने हिना को सबसे बहादुर कहा था। वहीं हिना खान के को-एक्टर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications