Hijab Row: सोनम कपूर ने पूछा-'सिख युवक पगड़ी पहन सकते हैं, तो मुस्लिम महिला हिजाब क्यों नहीं?'
नई दिल्ली, 10 फरवरी। कर्नाटक के उडुपी में सरकारी कॉलेज से शुरू हुए हिजाब विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया है, इस मसले पर अब अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनम कपूर ने हिजाब विवाद पर अब सिखों की पगड़ी को घसीट लिया है , जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी चर्चित हो गई हैं। सोनम ने दरअसल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो कोलार्ज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक तरफ एक हिजाब पहने मुस्लिम महिला और दूसरी ओर पगड़ी पहने हुए सिख युवक की फोटो लगाई है।

सोनम कपूर ने सिखों की पगड़ी की तुलना हिजाब से की
फोटो को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने सवाल किया है कि 'सिख युवक पगड़ी पहन सकते हैं, तो मुस्लिम महिला हिजाब क्यों नहीं?' सोनम कपूर की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इस पोस्ट ने लोगों को बहस का एक नया मुद्दा दे दिया है। कुछ लोग सोनम कपूर के पक्ष में हैं तो कुछ लोग सोनम कपूर की ही आलोचना कर रहे हैं।

सोनम कपूर के इंस्टाग्राम पर 3.1 करोड से ज्यादा फॉलोअर्स
आपको बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया की एक्टिव सदस्यों में से एक हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 3.1 करोड से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हालांकि कई बार अपनी पोस्ट के चलते उन्हें ट्रोल का शिकार भी होना पड़ता है।

क्या है हिजाब विवाद?
कर्नाटक के उडुपी में सरकारी कॉलेज में हिजाब पहनकर आई 6 छात्राओं को क्लास में आने से रोक दिया गया था तो वहीं मंडवा में एक छात्रा से बदसलूकी की गई थी और उसके आगे भगवा गमछा पहने कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए थे। इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मा गई है और राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने इस मामले की निंदा की है। तो वहीं मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।
Recommended Video

राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा नहीं बनाएं: SC
आज इस बारे में देश की सर्वोच्च अदालत ने वकीलों से कहा है कि इसे राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा नहीं बनाएं, इस मामले पर सही समय पर हस्तक्षेप किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस मामले पर आपात सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications