'मैं Bikini पहनकर सड़क पर निकलूंगी ', कौन है ये खूबसूरत मुस्लिम हसीना? क्यों दिया ऐसा बयान?
Sana Makbul on Hijab: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विजेता और ग्लैमरस एक्ट्रेस सना मकबूल को लोग अक्सर हिजाब ना पहनने के लिए ट्रोल करते रहते हैं, उन पर भद्दे-भद्दे कमेंट करते हैं तो वहीं उनके धर्म पर भी उंगली उठाते है, आम तौर पर वो इन बातों पर रिएक्ट नहीं करती हैं लेकिन इस बार उन्होंने नफरत फैलाने वालों और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए सना ने कहा कि 'कोई इंसान क्या पहनता है, कैसे पहनता है, ये सब उसकी निजी राय और पर्सनल फैसला होता है, इसमें किसी को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। ना ही इस पर किसी को कोई कमेंट करना चाहिए।'

'मैं Bikini पहनकर सड़क पर निकलूंगी' (Sana Makbul)
उन्होंने आगे कहा कि 'मैं कपड़े पहनूं ना पहनूं, छोटे पहनूं- बड़े पहनूं, ये सब मेरी मर्जी है। मेरी बड़ी बहन हिजाब पहनती है, मैं नहीं, इसमें गलत क्या है? अगर मैं रास्ते पर बिकिनी पहनकर निकलूं, तो वह भी मेरी ही मर्जी है। लोग हिजाब न पहनने को लेकर इतना जज क्यों करते हैं? मुझे समझ में ही नहीं आता कि लोग इस बारे में बातें ही क्यों करते हैं?'

सना के पिता का नाम मकबूल खान है (Sana Makbul)
गौरतलब है कि सना मकबूल एक जानीमानी एक्ट्रेस, मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने अपने दम पर टीवी, फिल्मों और रियलिटी शो में अपनी पहचान बनाई है। 3 जून 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी सना के पिता का नाम मकबूल खान है और उनकी मां मलयाली पृष्ठभूमि से हैं, उनके परिवार में एक बड़ी बहन है, जिनका नाम शफा नायेम खान है।

Sana Makbul को 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' से मिली लोकप्रियता
सना ने अपनी पढ़ाई आर.डी. नेशनल कॉलेज, मुंबई से पूरी की। कॉलेज के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। सना मकबूल खान मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में सक्रिय हैं। वह स्टारप्लस के रोमांटिक डेली सोप 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' में लावण्या कश्यप और कलर्स टीवी के सुपरनैचुरल ड्रामा 'विश' में डॉ. आलिया कोठारी के रोल के लिए जानी जाती हैं।

Sana Makbul ने तेलुगु फिल्म 'दिक्कुलु चूडाकु रमैया' से किया डेब्यू
मकबूल खान ने 2014 में तेलुगु फिल्म 'दिक्कुलु चूडाकु रमैया' से फिल्मों में डेब्यू किया। 2021 में, उन्होंने स्टंट-बेस्ड शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लिया और सेमीफाइनलिस्ट बनीं। 2024 में, उन्होंने 'बिग बॉस OTT सीज़न 3' जीतकर बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली है। वो बहुत जल्द तमिल फिल्म 'कधल कंडीशन्स अप्लाई' और हिंदी फिल्म 'नेमेसिस' में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications