Hijab Controversy: इस्लाम के लिए महजबी सिद्दीकी ने छोड़ा Showbiz, कहा- 'अब हमेशा हिजाब में रहूंगी'

नई दिल्ली , 20 फरवरी। अभिनेत्री जायरा वसीम और सना खान के बाद एक और अभिनेत्री ने टीवी और बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह दिया है। 'बिग बॉस 11' फेम एक्ट्रेस महजबी सिद्दीकी ने Showbiz छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक लंबी- चौड़ी पोस्ट भी लिखी है, जिसमें उन्होंने चकाचौंध की दुनिया छोड़ने के साथ-साथ सना खान को अपना आदर्श बताया है। महजबी ने अपनी बात इंस्टा पर लिखी है।

Recommended Video

    Mehjabi Siddiqui ने इस्लाम के लिए Showbiz को कहा अलविदा, हिजाब विवाद पर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    महजबी सिद्दीकी ने छोड़ा Showbiz

    महजबी सिद्दीकी ने छोड़ा Showbiz

    अपनी पोस्ट में महजबी सिद्दीकी ने लिखा है कि 'मैं ये इसलिए लिख रही हूं क्योंकि मैं पिछले दो साल से बहुत परेशान थी। मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं ऐसा क्या करूं, जिससे मुझे सुकून मिले। इंसान जब गुनाह करता है तो उस गुनाह की लज्जत थोड़ी देर में खत्म हो जाती है लेकिन उसका गुनाह कयामत तक रहता है। मैंने महसूस किया है कि मैं अपनी असल जिंदगी को भूलकर दुनिया की दिखावे वाली जिंदगी जी रही थी। अल्लाह की नाफरमानी करके इंसान को कभी सुकून नहीं मिल सकता।'

     'मैं हमेशा हिजाब में रहूंगी इंशाअल्लाह'

    'मैं हमेशा हिजाब में रहूंगी इंशाअल्लाह'

    महजबी ने आगे लिखा है कि 'आप चाहे लोगों को खुश करने के लिए जितना भी अच्छा कर लो और चाहे जितना भी वक्त दे दो, लोग आपकी कभी भी कद्र नहीं करेंगे। इससे बेहतर है कि आप अपना वक्त आप अल्लाह को खुश ( राजी) करने में लगाएं, जिससे मेरी और आपकी अखिरत बेहतर हो जाए। मैं सना खान बहन को एक साल से फॉलो कर रही थी। मुझे उनकी बातें बहुत अच्छी लगती थीं। उन्हें देखकर मेरे अंदर बयां सुनने का शौक जागा।जो सुकून मैं ढूंढ रही थी वो मुझे नमाज यानी अल्लाह की इबादत करके मिला। अब से मैंने ये नियत कर ली है कि मैं हमेशा हिजाब में रहूंगी इंशाअल्लाह। अल्लाह मेरे गुनाहों को माफ फरमाएं और मुझे नेक रास्ते पर चलने की तौफीक फरमाएं।'

    आपको जिन चीजों से सुकून मिलता है...

    आपको जिन चीजों से सुकून मिलता है...

    अपने इस फैसले के बाद एक पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ' जब आप अपना पहला काम छोड़कर दुनिया के कामों में बिजी हो जाते हैं, तो फिर आपको जिन चीजों से सुकून मिलता है, उन चीजों को आप छोड़ चुके होते हो, आप परेशान होने लगते हैं।'

    बिकिनी पहनने का हक है तो हिजाब पर विवाद क्यों?

    तो वहीं हिजाब विवाद पर महजबी ने कहा कि ये सब बहुत मैटर करता है। हमारे कुरान में तो अल्लाहपाक ने खुद को पर्दे में रखने की बात कही है और जो इसे नहीं कर रहा है, वो अपना भवा-बुरा खुद समझ रहा है इसमें बहस की क्या जरूरत है जब 'एक औरत को बिकिनी पहनने का हक है तो हिजाब पर विवाद क्यों हो रहा है?'

    वीडियो एलबम Woofer

    आपको बता दें कि महजबी ने बिग बॉस से पहले एक वीडियो एलबम Woofer में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल इस वक्त मजहबी अपनी इस पोस्ट के कारण जबरदस्त चर्चा में हैं और लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+