खुशखबरी! 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी भी जान लीजिए
Hera Pheri 3 Shooting Update: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा फेरी 3' की अनाउंसमेंट के बाद एक्साइटमेंट बन हुआ है। अब इस 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच मतभेद की खबरें थीं। जिस वजह से फिल्म की शूटिंग रुकी हुई थी।
बीच में खबरें ये भी आईं थी कि परेश ने फिल्म छोड़ दी है। उन्होंने फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया है। लेकिन कुछ दिनों बाद ही फिल्म मेकर्स ने ये विवाद सुलझा लिया और परेश की वापसी हो गई। अब परेश इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे। कब? इसकी जानकारी हम आपको इस रिपोर्ट में दे रहे हैं।

न्यूज़18 से बात करते हुए परेश रावल ने कहा, "इस मूवी पर अभी काम चल रहा है। हम अगले साल यानी 2026 की फरवरी या मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। 'हेरा फेरी 3' को लेकर हुए विवादों का प्रियदर्शन के साथ उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ा, इस सवाल पर परेश रावल ने कहा, "बहुत सारी चीजें हुईं, लेकिन इन सबका असर मेरे और प्रियदर्शन के रिश्ते पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा। रिश्ता ऐसे खराब नहीं होता है। हम दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। अब घाव भर गया है और हमारा रिश्ता एकदम ट्रांसपेरेंट है।"
बाबूराव के किरदार पर स्पिन ऑफ वाले सवाल में कहा, "एक फिल्म सबकी वजह से बनती है, किसी अकेले की वजह से नहीं बनती। मुझे नहीं लगता कि बाबूराव भी अकेले चल पाएगा। आपको श्याम और राजू की भी जरूरत पड़ेगी। मैं लालची एक्टर नहीं हूं और न मैं बेवकूफ हूं। मैं ऐसा इंसान भी नहीं हूं जिसे ये लगे कि दुनिया मेरी वजह से चलती है। अगर कभी कोई स्टैंडअलोन फिल्म भी बने, तो उसमें श्याम और राजू का होना जरूरी है।"












Click it and Unblock the Notifications