Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अस्‍पताल के ICU में भर्ती धमेंद्र की कैसी है तबीयत? ड्रीम गर्ल ने बताया हाल, फैंस से की ये गुजारिश

Hema Malini Shares Tweet: धर्मेंद्र इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में सुधार देख रहे हैं।

Hema Malini Shares Tweet

धर्मेंद्र बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने अपने पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर नया अपडेट दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की एक हालिया तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मैं धरम जी की चिंता करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं। वह अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और परिवार उनके साथ है।" हेमा ने अपने पोस्ट में फैंस से अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का भी अनुरोध किया।

फैंस कर रहे हैं दुआएं
जैसे ही धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने "Get Well Soon Dharam Ji" हैशटैग के साथ शुभकामनाएं भेजनी शुरू कर दीं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सलमान खान पहुंचे मिलने
धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। सलमान और धर्मेंद्र के बीच वर्षों पुराना गहरा स्नेह और सम्मान का रिश्ता है। कई मौकों में सलमान को धर्मेंद्र ने अपना तीसरा बेटा बताया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सलमान ने धर्मेंद्र के परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टर्स से बातचीत भी की।

सांस लेने में दिक्कत के चलते हुए थे भर्ती
धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ और थकान महसूस होने पर अस्पताल लाया गया था। यह 11 दिनों में दूसरी बार है जब उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, अभिनेता की टीम ने सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं और डॉक्टरों की देखरेख में उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

धर्मेंद्र के लिए दुआओं की बाढ़
फैंस और सेलेब्स दोनों ही धर्मेंद्र के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के इस हीमैन ने छह दशकों तक दर्शकों को मनोरंजन दिया है, और आज भी उनकी मुस्कान और ऊर्जा फैंस के दिलों में अमर है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+