धर्मेंद्र और शबाना आजमी के Lip Lock पर हेमा मालिनी ने कही ये बात, बोलीं- मेरे पति को तो हमेशा ही.......
Hema Malini On Dharmendra Kiss: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी कमाई के साथ साथ लोग इस मूवी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिप लॉक सीन को लेकर भी चर्चाएं कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म में एक सीन है जिसमें धर्मेंद्र ने अपनी को-एक्ट्रेस शबाना आजमी को लिप किस किया है। इस सीन पर अब तक धर्मेंद्र, शबाना आजामी और जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी लेकिन अब धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने भी इस सीन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
धर्मेंद्र ने शबाना आजमी को किया था लिप किस
आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' गत 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गत 7 दिनों में इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

हेमा मालिने ने कही अपने दिल की बात
इस फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र अपनी को-एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ लिप लॉक करते नजर आते हैं। इस सीन के बारे में जूम टीवी से बात करते हुए धर्मेंद्र की पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा- मैं अभी तक ये फिल्म नहीं देख पाई हूं और न ही मैंने लिप किस वाला सीन देखा है, जिसमें धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने एक-दूसरे को किस किया है। हालांकि मुझे पूरा यकीन है कि लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आएगी और मैं धरम जी के लिए भी बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्हें हर समय कैमरे के सामने रहना पसंद है। वह कैमरे के सामने आते ही खुश हो जाते हैं।
धर्मेंद्र ने लिप किस को लेकर कही थी ये बात
इससे पहले धर्मेंद्र ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि इस तरह का किस करना तो उनके दाएं हाथ का खेल है। जब भी मौका मिलता है तो वो छक्का मार देते हैं। वहीं इस सीन को लेकर शबाना आजमी ने कहा था- मुझे नहीं पता था कि इस लिप किस सीन के बारे में लोग इतनी चर्चा करेंगे।
शबाना आजमी ने कहा- किस करना कोई बात नहीं
शबाना आजामी ने कहा था- जब स्क्रीन पर ये सीन आया तो लोग हंसने लगे और हमें चीयर करने लगे थे। शबाना आजमी ने ये भी कहा था कि इससे पहले भी वह कई को-एक्टर्स को किस कर चुकी हैं तो ऐसे में इस तरह के सीन की शूटिंग करना उनके लिए मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा था कि धर्मेंद्र की तरह हैंडसम हीरो को तो हर कोई किस करना चाहेगा।












Click it and Unblock the Notifications