'सभी मूर्तियां जाकर फेंक दी थी' क्यों शेखर सुमन ने किया था घर का मंदिर बंद? वजह जानकर चौंक जाएंगे

Shekhar Suman: बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज हुई थी। इसके अलावा एक्टर ने अब राजनीति में भी कदम रख लिया है। मंगलवार को शेखर सुमन भाजपा में शामिल हो गए। भले ही शेखर सुमन इन दिनों लाइमलाइट में हैं लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ सहा है।

शेखर सुमन ने अपने 11 साल के बेटे को खो दिया था। जिसकी वजह से एक्टर बुरी तरह टूट गए थे। बेटे आयुष की मौत के बाद शेखर सुमन को गहरा सदमा लगा था जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मों में कुछ वक्त के लिए काम करना भी छोड़ दिया था। इतना ही नहीं बेटे के जाने के बाद एक्टर का भगवान से भी भरोसा उठ गया था।

Shekhar Suman

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शेखर सुमन ने बताया कि कैसे 11 साल के बेटे की मौत की वजह से वह बुरी तरह टूट गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर में पूजा तक करना बंद कर दी थी और घर का मंदिर भी बंद कर दिया था।

शेखर सुमन ने कनेक्ट एफएम कनाडा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'सभी मूर्तियां ले जाकर हमने बाहर फेंक दीं थी और घर का मंदिर बंद कर दिया था। मैंने कहा कि मैं उस भगवान के पास कभी नहीं जाऊंगा जिसने मुझे इतना दर्द दिया है और मुझे इतना ज्यादा दुख पहुंचाया। उन्होंने एक खूबसूरत और मासूम बच्चे की जान ले ली।'

हीरामंडी एक्टर शेखर सुमन ने बताया कि आखिर कैसे उनके 11 साल बेटे की मौत हुई थी। एक्टर ने कहा कि उसे दिल की बीमारी थी जिसके इलाज के लिए विदेश भी गए थे लेकिन हालत में सुधार नहीं हो पाया। उसकी जिंदगी की दुआ मांगने के लिए एक्टर ना सिर्फ मंदिर बल्कि मज्सिद भी जाकर दुआ मांगी की जान बच जाए। लेकिन इसके बावजूद जब उसकी मौत हो गई थी तो एक्टर को सदमा लगा था और उनका भगवान से भरोसा उठ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+