भाई हर्षवर्धन के बर्थडे पर सोनम कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीरें, ऐसा था 30 साल पहले अनिल कपूर का घर

मुंबई, 9 नवंबर: फिल्म अभिनेता हर्षवर्धन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर के बेटे हर्ष आज 31 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बहन सोनम कपूर और चचेरे भाई अर्जुन कपूर ने पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम ने हर्षवर्धन की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो दो-तीन साल के ही हैं और सोनम उनको गोद में लिए हुए हैं। ये तस्वीरें करीब 25-30 साल पुरानी हैं।

सोनम ने लिखा खास मैसेज

सोनम ने लिखा खास मैसेज

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और हर्षवर्धन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, लव यू भाई। सबसे अच्छा बच्चा भाई, जो अब एक शानदार इंसान बन गया है। मेरी दुआ है कि जिंदगी में आपको वो सब मिले जिसकी आपमें क्षमता है। आपके सारे अपने सपने पूरे हों। जन्मदिन पर मैं तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं। सोनम की इन तस्वीरों पर काफी कमेंट आए हैं। कई लोगों ने हर्षवर्धन के अलग अनिल कपूर के 25-30 साल पुराने घर और उस समय उनके घर मे रखे टीवी वगैरह को लेकर भी कमेंट किए हैं।

अर्जुन और मां सुनीता ने भी दी शुभकामनाएं

अर्जुन और मां सुनीता ने भी दी शुभकामनाएं

हर्षवर्धन की मां सुनीता कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, एक मां और बेटे के बीच का बंधन एक खास होता है, ये वक्त या दूरी से बदलता नहीं है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे। हर्षवर्धन के चचेरे भाई अर्जुन कपूर ने इंस्टा पर उनके लिए लिखा- आज बर्थडे ब्वॉय के साथ कुछ तस्वीरें मिली हैं। भाई उस रास्ते पर चलना जारी रखें, जिस पर आप जाना चाहते हैं।

कई फिल्मों में काम कर चुके हर्षवर्धन

कई फिल्मों में काम कर चुके हर्षवर्धन

हर्षवर्धन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत2016 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से की थी। ये फिल्म बहुत कमाल नहीं कर सकी थी। हालांकि इसके बाद आई विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' से हर्षवर्धन को काफी तारीफ मिली। अनिल कपूर की फिल्म 'एके वर्सेज एके' और नेटफ्लिक्स सीरीज 'रे' में भी हर्ष ने काम किया है।

परिवार से अलग पहचान बनाने में जुटे हर्षवर्धन

परिवार से अलग पहचान बनाने में जुटे हर्षवर्धन

हर्षवर्धन ने अमेरिका से स्क्रीनप्ले राइटिंग में डिग्री ली है। हर्षवर्धन के पिता, ताया, दोनों बड़ी बहनें, चचेरे भाई-बहन, मौसी सभी फिल्मों से जुड़े हैं। हर्षवर्धन भी करीब पांच साल से फिल्मों में हैं। शुरू में उनको अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली लेकिन पहली फिल्म की असफलता के बाद बहुत सावधानी से उन्होंने फिल्में की हैं। उनके हालिया काम को देखा जाए तो वो अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+