Harsha Richhariya Sanyas: महाकुंभ 2025 की सबसे सुंदर साध्वी ने लिया संन्यास, कौन हैं हर्षानंद गिरि?
Harsha Richhariya Sanyas: महाकुंभ 2025 की सबसे सुंदर साध्वी और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हर्षा रिछारिया एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह है उनका संन्यास। दरअसल उन्होंने 19 अपैल 2026 यानी कि अक्षय तृतीया वाले दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलनाथ स्थित गंगाघाट पर मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर सुमनानंद गिरि महाराज से विधि-विधान के साथ दीक्षा लेकर संन्यास ले लिया है और साध्वी बन गई हैं।
अब वो 'हर्षानंद गिरि' के नाम से पहचानी जाएंगी। इस बात की जानकारी खुद हर्षा ने ही सोशल मीडिया पर दी और कहा कि 'ये उनके नए जन्म की शुरुआत है।' आपको बता दें कि संन्यास परंपरा बहुत कठिन होती है। इसमें दीक्षा के दौरान काफी कठिन बातों से गुजरना पड़ता है।

हर्षा ने इस प्रक्रिया के दौरान अपनी शिखा (चोटी) और दंड का परित्याग किया। उन्होंने अपने पितरों के लिए पिंडदान-तर्पण करने के साथ-साथ स्वयं का भी पिंडदान किया है।
Harsha Richhariya को महाकुंभ छोड़ना पड़ा था
गौरतलब है कि देखने में बेहद सुंदर हर्षा रिछारिया महाकुंभ से पहली बार सुर्खियों में आई थीं, उनके नाम पर काफी विवाद भी हुए थे, जिसकी वजह से उन्हें महाकुंभ बीच में छोड़ना भी पड़ा था।
दरअसल वो कुंभ में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्या के रूप में पहुंची थीं और पेशवाई संतों के साथ रथ पर बैठी थीं, जिस पर कुछ धर्मगुरुओं ने आपत्ति जताई थी।
'Harsha Richhariya ने पहले कहा था कि वो संन्यासन नहीं हैं'
लगातार विरोध होने की वजह से हर्षा वापस अपने घर आ गई थीं और उन्होंने पहले कहा था कि 'वो सनातन की सेवा करना चाहती हैं लेकिन वो साध्वी नहीं हैं और ना ही उन्होंने जीवन से संन्यास लिया है।' अपनी खूबसूरती के कारण वो हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती हैं।

'दुल्हन के लिबास में नजर आई थीं हर्षा रिछारिया'
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर दुल्हन के लिबास में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, तो लोगों को लगा था कि ये शायद शादी करने जा रही हैं लेकिन रविवार को उन्होंने संन्यास लेकर एकदम से लोगों को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर्षा का जन्म तो 26 मार्च 1994 को झांसी जिले के मऊरानीपुर में हुआ था लेकिन इसके बाद उनका पूरा परिवार एमपी के भोपाल में बस गया था।

यूपी में जन्म, एमपी में परिवार, रहती हैं उत्तराखंड में हर्षा रिछारिया
हालांकि इन दिनों हर्षा उत्तराखंड में रहती थीं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पूर्व मॉडल भी रह चुकी हैं, अपने आप को वो 'हिंदू शेरनी', 'सनातनी प्रचारक' कहकर संबोधित करती आई हैं तो वहीं आपको बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 1.7 मिलियन और फेसबुक पर 1.57 लाख फॉलोअर्स हैं।

हर्षा रिछारिया पर क्यों भड़के लोग?
हालांरि हर्षा के इस कदम से कुछ लोग सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं , उनका कहना है कि 'इन लोगों ने धर्म को भी धंधा बना लिया है। ये भी बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी जैसी ही निकलेगी। हद दर्जे की शर्मनाक हरकत है ये।' तो वहीं कुछ लोग ऐेसे हैं जो हर्षा के इस कदम से चौंक गए हैं और सवाल कर रहे हैं कि 'इतनी कम उम्र में संन्यास लेने के पीछे आखिर क्या कारण हैं?', कुल मिलाकर इस वक्त हर्षा पूरी तरह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications