हार्दिक की तरह पत्नी नताशा भी नहीं हैं कमाई के मामले में पीछे, नेट वर्थ जानकार उड़ जाएंगे होश
Nataša Stanković Net Worth: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या खेल जगत के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पर्सनल लाइफ में इन दिनों कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। खबर है कि हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा का तलाक होने वाला है।
बता दें कि, हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने सोशल मीडिया से ना सिर्फ उनका सरनेम हटा दिया है बल्कि उन्होंने इंस्टाग्राम से हार्दिक संग सारी फोटोज भी डिलीट कर दी हैं। इसके अलावा नताशा पूरे IPL से गायब रहीं। जिसके बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि हार्दिक और नताशा जल्द ही अलग होने वाले हैं।

हार्दिक पांड्या से साल 2020 में शादी करने के बाद नताशा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। वह मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस रह चुकी हैं। साल 2013 में प्रकाश झा की पॉलिटिकल ड्रामा सत्यग्रह से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के आठवें सीजन में उन्होंने हिस्सा लिया था। हालांकि वह इस शो से जल्दी बाहर हो गई थीं। नताशा ने अपने करियर में जीरो, एक्शन जैक्सन और फुकरे रिटर्न्स जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई और शादी करने के बाद उन्होंने दूरी बना ली।
आपको बता दें कि, नताशा ने भले ही एक्टिंग को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनकी कमाई करोड़ों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विज्ञापन और इंस्टाग्राम प्रमोशन से कमाई करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा की नेटवर्थ करीब 20 करोड़ है।
लेकिन अगर नताशा की नेटवर्थ की तुलना हार्दिक पांड्या से करें तो वह क्रिकेटर से कमाई के मामले में काफी पीछे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक की नेटवर्थ 91 करोड़ है। वह एक वनडे मैच से 20 लाख की कमाई करते हैं। वहीं टेस्ट मैच से उनकी 30 लाख तक की कमाई होती है। उनकी कमाई का सोर्स क्रिकेट के अलावा विज्ञापन भी है।
बता दें कि, हार्दिक पांड्या और नताशा ने साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान गुपचुप शादी की थी। उस दौरान नताशा पहले से ही प्रेग्नेंट थीं। इसके बाद दोनों ने वैलेंटाइन डे पर एक बार फिर शादी रचाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications