इस TV एक्टर से था हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा का अफेयर, क्यों हुआ था ब्रेकअप? जानें कौन है एक्स बॉयफ्रेंड
Natasa Stankovic Ex Boyfriend: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा की साल 2020 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के 4 साल बाद ऐसी अफवाह है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नताशा ने इंस्टाग्राम से हार्दिक के नाम का सरनेम हटाया और फोटोज भी डिलीट कर दी हैं।
बता दें कि, नताशा पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसके बाद दोनों ने शादी की थी। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन शादी के बाद नताशा ने टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कहा और अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करने लगीं। लेकिन क्या आप जानते हैं हार्दिक से पहले नताशा टीवी एक्टर अली गोनी के साथ रिलेशनशिप में थीं।

साल 2014 में नताशा अली गोनी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आई थीं। नच बलिए शो में दोनों एक दूसरे के पार्टनर बने थे। हालांकि, नताशा ज्यादा दिनों तक अली के साथ रिलेशनशिप में नहीं रही थी। दोनों का जल्द ही ब्रेकअप हो गया था। अली गोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान नताशा से अलग होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी।
अली गोनी ने अपने ब्रेकअप की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि, 'हम दोनों ही काफी अलग धर्म और कल्चर से जुड़े थे. दोनों में काफी फर्क भी था. इस वजह से ही हमने अपने रास्ते अलग कर लिए।' इसके अलावा वह किसी इंडियन लड़की को डेट करना चाहते थे। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि हार्दिक की वजह से दोनों अलग हो गए थे।
बता दें कि, हार्दिक पांड्या और नताशा की पहली मुलाकात एक नाइट क्लब के दौरान हुई थी। उस दौरान एक्ट्रेस को नहीं पता था कि वह एक क्रिकेटर हैं। इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ती गईं और फिर ये प्यार में बदल गई। साल 2020 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद ही नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया था। खैर अब दोनों के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं हालांकि इस पर अब तक कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications