कौन हैं जैस्मिन वालिया? क्या हार्दिक पांड्या की लाइफ में की इस हसीना ने एंट्री? कैसे जुड़ा कनेक्शन

Hardik Pandya Dating Rumours: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को एक्स वाइफ नताशा नताशा स्टेनकोविक से अलग हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि उनको लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। खबर है कि क्रिकेटर की लाइफ में एक नई हसीना की एंट्री हो गई है।

हार्दिक पांड्या की लाइफ में नई गर्लफ्रेंड की एंट्री
हार्दिक पांड्या की डेटिंग की खबरें तेज हो चली हैं। कहा जा रहा है कि क्रिकेटर इस समय जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और उनकी एक्स वाइफ ने करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो दोनों आपसी सहमति के साथ अलग हुए हैं।

Hardik Pandya and Jasmin Walia

हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच हुई थी अनबन
जहां हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच अनबन की वजह का अब तक पता नहीं लगा है, वहीं पिछले दिनों नताशा ने रिश्ते में धोखा मिलने से जुड़ा एक पोस्ट लाइक किया था जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि उनके रिश्ते में कुछ ऐसा ही हुआ है।

हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया का रिश्ता
वहीं अब कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों वेकेशन के लिए साथ में ग्रीस गए हैं। ये अफवाहें तब शुरू हुईं जब ग्रीस में एक ही पूलसाइड से दोनों की एक सी तस्वीरें सामने आईं। जैस्मीन वालिया ने हाल ही में नीली बिकिनी पहने हुए अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर शेयर की है और इसके बाद उसी पूल किनारे हार्दिक पांड्या ने भी घूमते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

कौन हैं जैस्मिन वालिया?

-जैस्मिन वालिया एक ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में जैस्मिन वालिया ने अपनी एक खास जगह बनाई है। जैस्मिन का जन्म एस्सेक्स में हुआ और उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं।

-जैस्मिन ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज में काम करके काफी पॉपुलर हुई थीं। साल 2010 में उन्होंने एक एक्स्ट्रा आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2012 तक वह फुल टाइम कास्ट मेंबर हो गई थीं।

-जैस्मिन वालिया ने साल 2014 में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था, जहां वो दूसरों के गानें गाकर अपना टैलेंट दिखाती थीं। उन्होंने जैक नाइट, इन्टेंस-टी और ग्रीन म्यूजिक के साथ हाथ मिलाया था और फिर उन्हें साल 2017 में सबसे बड़ा ब्रेक 'बॉड डिगी' गाने से मिला था।

-जैस्मिन ने पहली बार जैक नाइट के साथ परफॉर्म किया था और इसके बाद उन्होंने साल 2018 में बॉलीवुड फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में 'बॉम डिगी डिगी' सॉन्ग का रीमेक गाया था।

-साल 2022 में जैस्मिन वालिया ने 'बिग बॉस 13' के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के साथ 'नाइट्स एन फाइट्स' म्यूजिक वीडियो में काम किया था और उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। जानकारी के अनुसार इस वीडियो को टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर भी जगह मिली थी। जैस्मिन के इंस्टाग्राम पर ही 6.4 लाख और यूट्यूब पर 5.7 लाख फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+