हार्दिक पांड्या संग रिश्ते में होते हुए भी एक्स से मिलती थीं नताशा, क्या यह एक्टर है तलाक की वजह? खुली पोल

Natasa Stankovic Viral Video: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा के तलाक की खबरें तेज हैं। हालांकि कपल ने अब तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस बीच नताशा का एक उनके एक्स बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा जल्द ही अलग हो सकते हैं। नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से क्रिकेटर का सरनेम भी हटा दिया है। इसके अलावा दोनों एक दूसरे का पोस्ट भी लाइक नहीं करते हैं। जिसके बाद से ऐसी खबरें हैं कि दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं।

hardik pandya

हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है इस पर हार्दिक और नताशा ही सही से बता पाएंगे। लेकिन तलाक की अफवाहों के बीच नताशा की उनके एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर अली गोनी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अली गोनी ने खुलासा किया कि नताशा से ब्रेकअप के बाद भी अक्सर मिलते थे।

ये वीडियो रियलिटी शो, 'नच बलिए 9' का है। जिसमें दोनों ने साल 2018 में ब्रेकअप के बाद एकसाथ भाग लिया था। इसमें जज अहमद खान ने अली गोनी और नताशा से पूछा कि क्या वह 5 साल की डेटिंग के बाद अलग हो गए थे? इसके जवाब में अली ने कहा कि, 'नहीं, 4 साल बाद हमारा ब्रेकअप हो गया, हम बीच-बीच में मिलते रहते थे।' इस पर नताशा बताती हैं कि वह अली के साथ दो बार रिलेशनशिप में रही हैं।

इसके बाद जज अहमद पूछते हैं कि पांच साल में चार साल ब्रेकअप को हुआ। दो साल रिलेशन में रहे और मिलते रहते थे? तभी होस्ट मनीष पॉल मजाक में कहते हैं कि, ''और मिलते रहते हैं तो भूल जाते हैं कि ब्रेकअप हुआ है।'' अहमद फिर यहीं नहीं रुकते वह दोनों से उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछते हैं। जिसके जवाब में अली कहते हैं कि, ''पता नहीं क्या है सर। समझ ही नहीं आता हमको भी।''

बता दें कि, इस शो के दौरान यानी साल 2018 में यह खबरें आने लगी थीं कि नताशा हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं। इसके बाद दोनों ने साल 2020 में गुपचुप शादी कर ली और तब नताशा प्रेग्नेंट थीं। इसके बाद दोनों ने साल 2023 में 14 फरवरी को ग्रैंड वेडिंग की थी। फिलहाल ये वीडियो वायरल होने के बाद हार्दिक के फैंस नताशा को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+