नताशा या जैस्मिन, कौन है ज्यादा अमीर? जानें हार्दिक और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की नेटवर्थ

Jasmin and Hardik Net worth: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टांकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या लगातार सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर को लेकर अब खबरें आ रही हैं कि तलाक के कुछ ही दिनों बाद वे किसी हसीना को डेट कर रहे हैं। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि जैस्मिन वालिया हैं।

कथित तौर पर हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है और ये खबरें तब सामने आईं, जब दोनों को वेकेशन में साथ देखा गया। साथ में तस्वीरें तो वायरल नहीं हुईं मगर दोनों एक ही लोकेशन पर अपनी वेकेशन मना रहे थे।

hardik Pandya

कहा जाता है कि नताशा से तलाक के बाद हार्दिक की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो चुकी है। क्रिकेटर ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। कथित तौर पर दोनों ग्रीस में वेकेशन मना रहे हैं और हार्दिक की पोस्ट के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।

ऐसे में चलिये बताते हैं कि हार्दिक और जैस्मिन में से कौन ज्यादा अमीर है। बता दें कि जैस्मिन वालिया एक ब्रिटिश सिंगर के साथ एक्ट्रेस भी हैं। जैस्मिन को बॉम डिग्गी डिग्गी सॉन्ग से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। वे कई सारे हिट गाने गा चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें देखकर ऐसा लगता है कि वे काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैस्मिन की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपये है।

वहीं हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो क्रिकेट के साथ-साथ उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से भी कमाई करते हैं। हार्दिक पांड्या की नेट वर्थ 90 करोड़ रुपये है। हार्दिक आईपीएल से भी काफी तगड़ी कमाई करते हैं।

वहीं हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टानकोविक की बात की जाए तो नताशा मॉडल होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं। एक अनुमान के मुताबिक नताशा की नेट वर्थ लगभग 20 करोड़ रुपये के आसपास है। नताशा ने ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग, डांस के जरिये ये पैसा कमाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+