तलाक के बाद हार्दिक पांड्या और एक्स वाइफ नताशा के बीच क्या हुआ पंगा , कहा- प्लीज मुझे शांति दो

Hardik Pandya and Natasha Stankovic: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने जब से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक लिया है तब से वह खबरों में छाई हुई हैं। इन दिनों वह अपने खास दोस्त और फिटनेस ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ नजर आ रही हैं।

हार्दिक और नताशा का रिश्ता
खबर है कि नताशा ने हार्दिक को तलाक देने के बाद ही अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ा ली हैं। हालांकि बेटे की परवरिश हार्दिक और नताशा दोनों मिलकर ही कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है तलाक के बाद से हार्दिक और नताशा का रिश्ता काफी खराब हो गया है। दोनों एक दूसरे से बिगड़े नजर आ रहे हैं।

Hardik Pandya and Natasha Stankovic

हार्दिक और नताशा के बीच हुआ पंगा
आपको बता दें कि अगस्त 2024 में सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए हार्दिक और नताशा ने बताया था कि दोनों अब अलग हो रहे हैं। हालांकि बेटे की परवरिश दोनों मिलकर ही करेंगे। लेकिन अब खबर है कि हार्दिक और नताशा के बीच कुछ पंगा हो गया है।

'लोगों की सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता है'
इस बीच नताशा ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने लोगों की सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लोग उनके बारे में गलत सोचते हैं। नताशा ने कहा- लोगों को लगता है कि मुझमें ही कोई बुराई है और मैनें ही हार्दिक को धोखा दिया है लेकिन ऐसा नहीं है।

'मुझे हार्दिक पांड्या के बारे में कोई बात नहीं करनी है'
नताशा ने इंटरव्यू में कहा- हार्दिका पांड्या मेरा पास्ट है और मैं अब इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हूं। मैं अपनी पर्सनल चीजों को प्राइवेट रखना ही पसंद करती हूं। ऐसा इसलिए नहीं कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है बल्कि पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही जरूरी है।

'आजकल लोग जजमेंटल हो गए हैं'
नताशा ने आगे कहा- आजकल लोग जजमेंटल हो गए हैं। आपको देखकर ही काफी कुछ सोच लेते हैं। मैं कुछ नहीं कहती हूं। पहले भी कुछ नहीं कहती थी लेकिन लोग अनुमान लगा लेते थे। जो लोग मुझे नहीं जानते वो भी मेरे बारे में सोच लेते हैं। हालांकि इन सबसे मुझे फर्क नहीं पड़ता है।

'प्लीज मुझे शांति दो, मुझे लाइमलाइट में नहीं रहना'
लोगों को सोचने दो जैसा वो सोचना चाहते हैं। मैं लोगों से ये उम्मीद नहीं करती हूं कि वो मुझे सपोर्ट करें। अगर मुझे सबको खुश करना होगा तो मुझे आइसक्रीम बेचनी होगी। मैं एक सिंपल जिंदगी चाहती हूं। प्लीज मुझे शांति दो। मुझे लाइमलाइट में नहीं रहना। मुझे पता है कि मैंने जिंदगी में क्या क्या किया है। मुझे पता है मैं कहां से आई हूं और मुझे क्या क्या करना है। मैं किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+