हार्दिक पांड्या और अली गोनी के बीच कनेक्शन जान हो जाएंगे भौचक्का, आप कहेंगे 'लड़की का चक्कर बाबू भैया'
Hardik Pandya and Aly Goni Connection: हार्दिक पांड्या चैंपियंस ट्रॉफी में भारत पाक मुकाबले के बाद खूब चर्चा में आ गए हैं। इस मैच में उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया भी पहुंची थी। यहां उन्होंने हार्दिक की तरफ देखते हुए फ्लाइंग किस भी दी थी। जिसके बाद से दोनों चर्चा में आ गए। साथ ही ये भी बातें उठने लगीं कि दोनों नताशा के जाने के बाद से ही दोनों डेट कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों साथ में ट्रिप करने भी गए थे।
इन सबके बीच हार्दिक के साथ टीवी एक्टर अली गोनी का नाम भी सामने आ रहा है। दोनों का एक कनेक्शन भी खूब निकाला जा रहा है। वो क्या है हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं। पढ़िए आखिर नेटिजन्स दोनों के बीच किस बात को लेकर कनेक्शन निकाल रहे हैं।

अली गोनी का भले ही क्रिकेट से कोई कनेक्शन नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर अली का हार्दिक के साथ अलग कनेक्शन बैठाया जा रहा है। दरअसल, हार्दिक की एक्स वाइफ नाताशा स्टेनकोविक पहले अली गोनी की गर्लफ्रेंड थी। रिपोर्ट्स की माने तो अली और नताशा का रिश्ता करीब 5 साल तक चला। दोनों ने रियलिटी टीवी शो नच बलिए में भी हिस्सा लिया था। इनके ब्रेकअप की वजह अली ने कॉमेडियन भारती के पॉडकास्ट में बताईं थी। उनका कहना था कि जो मेरा इससे पहले रिश्ता था, वो बहुत ही सीरियस था। उसका टूटने कारण ही यही था कि उसने मुझे बोला के 'यार जब हम शादी करेंगे फ्यूचर में हम अलग रहेंगे।' बतौर अली यही उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनी। ख़ैर अली इन दिनों टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ रिलेशन में हैं। दोनों की जल्द ही शादी करने की भी तैयारी है।
अली की मौजूदा गर्लफ्रेंड का नाम जैस्मिन है और हार्दिक की कथित गर्लफ्रेंड का नाम भी जैस्मिन है। इसमें भी नेटिजन्स कनेक्शन निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन्हीं दो वजहों से हार्दिक और अली के बीच कनेक्शन बता रहे हैं। हालांकि ये पूरी कहानी नेटिजन्स द्वारा फैलाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications