हर-हर शंभू सिंगर अभिलिप्‍सा पांडा बोलीं - ....मेरा इससे कोई लेना-देना ही नहीं है

हर-हर शंभू सिंगर अभिलिप्‍सा पांडा बोलीं सिंगर के नाम पर फैलाया जा रहा झूठ

नई दिल्‍ली, 9 अगस्‍त: सावन के महीने में कांवर यात्रा के दौरान जगह-जगह हर हर शंभू गाना गूंज रहा है लोग इस गाने की धुन में भक्ति में रम कर जमकर झूम रहे हैं। लेकिन इस गाने को लेकर जो विवाद शुरू हुआ वो बढ़ता ही जा रहा है। ये विवाद इस गाने के असली गायक को लेकर है। इस विवाद के बीच इस भक्ति गाने की सिंगर अभिलिप्‍सा ने एक इंटरव्‍यू में अब अपनी चुप्‍पी तोड़ी है।

गाना चुराने के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है

गाना चुराने के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है

बता दें इस गाने को ओडिशा की यंग सिंगर अभिलिप्‍सा पांडा और जीतू शर्मा ने गाया है लेकिन यूपी की फरमानी नाज ने भी ये भजन गाया जिसके बाद गाने के ओरिजन सिंगर जीतू शर्मा ने फरमानी नाज पर उनका गाना चुराने के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

फरमानी के सपोर्ट में आए लोग

फरमानी के सपोर्ट में आए लोग

इसके बाद जिसके बाद फरमानी नाज के सपोर्ट में बड़ी संख्‍या में लोग आ चुके हैं। इसके साथ ही गाने की ओरिजन सिंगर अभिलिप्‍सा और जीतू ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में अपना दर्द बयां किया है।

अभिलिप्‍सा ने कहा इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है

अभिलिप्‍सा ने कहा इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है

आज तक को दिए इंटरव्‍यू में अभिलिप्‍सा ने बताया कि उनके और जीतू के नाम पर कई फेक अकाउंट क्रिएट किए जा चुके हैं और उनके नाम से भड़काऊ ट्वीट किए जा रहे हैं। जब कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

 मैं एक सिंगर और कलाकार हूं, मैं ये सब करके क्‍या करूंगी

मैं एक सिंगर और कलाकार हूं, मैं ये सब करके क्‍या करूंगी

अभिलिप्‍सा ने इस इंटरव्‍यू में कहा कि

मैं केवल 18 साल की हूं, मैंने डेढ़ महीने पहले ही अपना इंस्‍टाग्रामअकाउंट क्रिएट किया है। मैं एक सिंगर और कलाकार हूं, मैं ये सब करके क्‍या करूंगी। मुझे त‍ब आश्‍चर्य हुआ जब मैं अपना अकाउंट बनाने चली तो मेरे नाम से कई पहले से अकाउंट पहले से ही मौजूद थे। अभिलिप्सा ने खुलासा किया कि वो @Jazz_from_Abhilipsa के नाम से इंस्टाग्राम पर मेरा जो अकाउंट है मेरा आफिसियल अकाउंट है।और ट्विटर पर @Abhi_30_lipsa नाम से अकाउंट है।

अ‍भिलिप्‍सा के साथी सिंगर जीतू ने लिखा है ये गाना

अ‍भिलिप्‍सा के साथी सिंगर जीतू ने लिखा है ये गाना

अभिप्लिसा के साथ इस गाने में नजर आए जीतू शर्मा ने कहा कि इस गाने की स्क्रिप्‍ट और धुन उनकी है। जिसे उन्‍होंने ओडिशा के रहने वाली अभिलिप्‍सा के साथ जमशेदपुर में रिकार्ड किया जिसके बाद ये गाना 17 अप्रैल को रिलीज किया। लेकिन गाने की दो लाइनों को लेकर कुछ कॉपीराइट इशू होने के बाद हमें ये गाना डिलीट करना पड़ा जिसके बाद हमने ये गाना 5 मई को रिलीज किया । जिसके बाद भगवान भोले शंकर को समर्पित ये गाना सावन के महीने में नंबर वन पर ट्रेंड हो गया।

जीतू ने फरमानी नाज़ को दी है ये चेतावनी

जीतू ने फरमानी नाज़ को दी है ये चेतावनी

जीतू ने इस इंटरव्‍यू में कहा कि यूपी की फरमानी नाज ने ये गाना 24 जुलाई को रिलीज किया। जिसे उन्‍हें पॉपुलर्टी मिली जिससे हम खुश हुए। लेकिन जब उन्‍होंने चैनलों पर जाकर उन्‍होंने कहा कि इस गाने की कॉम्‍पोजिशन उनका है तो हमें इस बात ने आहत किया। उन्‍होंने कहा फरमानी इसके लिए एक माफीनामा वाला वीडियो जारी करें अगर वो एक सप्‍ताह के अंदर ऐसा नहीं करती हैं तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+