Happy Hoil 2022: नीतू ने शेयर किया राज कपूर की होली पार्टी का UNSEEN Video, कुछ चेहरे बेहद अनोखे

नई दिल्ली, 18 मार्च। पूरा देश इस वक्त होली की मस्ती में चूर है। चारों ओर रंग गुलाल उड़ रहे हैं। आम से लेकर खास तक होली के रंग में रंगे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने ससुर जी यानी कि राज कपूर के घर की होली पार्टी का एक वीडियो शेयर करके पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। आपको बता दें कि राजकपूर की होली पार्टी पूरे बॉलीवुड में फेमस थी, जिसमें सभी नामी-गिरामी हस्तियां शामिल होती थीं। हालांकि राज कपूर के जाने के बाद अब कपूर खानदान में इस तरह की पार्टी नहीं होती है लेकिन जब भी किसी पार्टी का जिक होता है तो वो जिक्र कपूर के जश्न के बिना अधूरा ही होता है।

'जब हम लोग कंप्लीट थे, जब प्यार की गर्मी थी।'

'जब हम लोग कंप्लीट थे, जब प्यार की गर्मी थी।'

नीतू कपूर ने होली के अनसीन वीडियो को को शेयर करते हुए लिखा, 'जब हम लोग कंप्लीट थे, जब प्यार की गर्मी थी। हैप्पी होली।' इस वीडियो में राज कपूर अपने परिवार के साथ होली के रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं। वीडियो में नीतू कपूर की गोद नें उनके दोनों बच्चे रणबीर और रिद्धिमा भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ चेहरे ऐसे भी हैं, जिन्हें पहचानना मुश्किल है।

नीतू कपूर बहुत जल्द आपको फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी

नीतू कपूर बहुत जल्द आपको फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी

वीडियो में राज कपूर, उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर, शम्मी कपूर, उनकी पत्नी नीला देवी , ऱणधीर कपूर के अलावा कई नामचीन हस्तियां दिख रही हैं। इस वीडियो में राज कपूर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली नीतू कपूर बहुत जल्द आपको फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी।

 फिल्म 'जुग जुग जियो

फिल्म 'जुग जुग जियो

वो जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगी। खास बात ये है कि शादी के बाद ये पहली बार है जब फिल्म में ऋषि कपूर के बजाय उनका कोस्टार कोई और होगा।

रणबीर-आलिया

नीतू ने अपने पति की मौत के बाद खुद को काफी बिजी कर लिया है, वो अक्सर किसी इवेंट या रियलिटी शोज में बतौर मेहमान नजर आती हैं। उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी का इंतजार उन्हें भी बेसब्री से हैं। खबर है कि नीतू कपूर ने रणबीर-आलिया के रिश्ते को हरी झंडी बहुत पहले दे दी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+