Sara Ali Khan Birthday: कार्तिक आर्यन ही नहीं, इन मशहूर हस्तियों संग भी रह चुका है सारा अली खान का अफेयर

सारा ने बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन के अलावा कई मशहूर हस्तियों को डेट किया है और ये बात किसी से छिपी नहीं है। सारा अली खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।

मुंबई, 11 अगस्त: बॉलीवुड के शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली सारा अली खान ने बेहद कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी अच्छी-खासी पहचान हासिल की है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है और सारा की अदाकारी के भी लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की अच्छी-अच्छी फिल्मों में काम किया है। लेकिन सारा अली खान प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सारा ने बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन को भी डेट किया है और ये बात किसी से छिपी नहीं है। अब भले ही दोनों एक दूसरे से नजरें चुराते दिखते हों, लेकिन एक वक्त पर दोनों के अफेयर के किस्से भी खूब मशहूर थे। कार्तिक ही नहीं, सारा अली खान का बॉलीवुड के और भी एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है। सारा अली खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं एक्ट्रेस की लव लाइफ के दिलचस्प किस्सों के बारे में...

तगड़ी है फैन फॉलोइंग

तगड़ी है फैन फॉलोइंग

सारा अली खान बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जो ना सिर्फ अपनी एक्टिंग स्किल्स, बल्कि अपनी क्यूटनेस, फैशन सेंस और फिटनेस के लिए भी खूब मशहूर हैं। सारा अभी अपने करियर की शुरुआत कर ही रही हैं और एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू करने के वक्त से लेकर अभी तक शानदार फिल्मों में काम भी किया है। एक्टिंग से परे सारा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ सारा का नाम जुड़ चुका है।

इशान खट्टर

इशान खट्टर

सारा अली खान एक बार शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को भी डेट कर चुकी हैं। सारा अली खान और ईशान खट्टर को कई मौकों पर साथ भी देखा गया। ऐसी रिपोर्ट्स भी थीं कि दोनों अपना बॉलीवुड डेब्यू साथ करने जा रहे हैं।

हर्षवर्धन कपूर

हर्षवर्धन कपूर

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर और सारा अली खान भी एक वक्त पर एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया है। लेकिन दोनों के ब्रेकअप का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

वीर पहाड़िया

वीर पहाड़िया

सारा अली खान एक वक्त पर नेता के पोते को डेट कर रही थीं। नेता सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया और सारा एक टाइम पर रिलेशनशिप में थे। सोशल मीडिया पर दोनों ने तस्वीरें भी शेयर की थीं। लेकिन बाद में एक्ट्रेस सारा अली खान ने इन तस्वीरों को डिलीट कर दिया।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन

सारा अली खान के डेटिंग के किस्सों में बॉलीवुड के मोस्ट लविंग एक्टर कार्तिक आर्यन का भी नाम आता है। जी हां! एक वक्त पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के लव अफेयर के किस्से मशहूर थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली खान को कार्तिक आर्यन पर क्रश था और दोनों ने फिर एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया। लेकिन फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+