काजोल ने बयां किया दर्द बोलीं ढाई साल में पहली बार काम मिस कर रही थी
मुंबई, 04 अगस्त। बॉलीवुड एक्ट्रेस का 5 अगस्त को 46 वां जन्मदिन है। दिल वाले दुलहनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है समेत तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुकी काजोल ने अपने बर्थडे एक दिन पहले काम को लेकर अपना दर्द यां किया है। काजोल ने कहा कि वो पिछले ढाई साल में पहली बार अपने काम को मिस कर रही थी।

काजोल बोलीं मुंबई वापस आने के लिए "मर रही" थी
बता दें कोविड -19 की पहली लहर थमने के बाद कॉलेज फिर से शुरू होने के बाद पिछले साल काजोल अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ सिंगापुर गई थी। बता दें छह महीने से अधिक समय से अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ सिंगापुर में रह रही अभिनेत्री काजोल ने स्वीकार किया कि वह मुंबई वापस आने के लिए "मर रही" थीं क्योंकि उनका बेटा मुंबई में था।

काजोल बोलीं सिंगापुर प्यारा शहर है लेकिन....
छह महीने से अधिक समय के बाद, वहलौट आई और दो सप्ताह पहले काम पर लौट आई हैं। जबकि सिंगापुर में अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताया लेकिन बेटा यहां था इसलिए उनका वहां मन नहीं लगा। इसके बारे में बात करते हुए काजोल न कहा , "सिंगापुर एक प्यारा शहर है और मैंने वहां बहुत अच्छा समय बिताया। लेकिन मेरा दिमाग दो तरफ बंटा हुआ था क्योंकि मेरा बेटा युग देवगन मुंबई में था। एक माँ के रूप में, आपको हमेशा लगता है कि जब आप अपने बच्चों में से किसी एक के आस-पास नहीं होते हैं और आप पूरी तरह से खुश नहीं होती हैं, तो आप में से एक हिस्सा गायब हो जाता है। "

मैं मानती हूं कि ढाई साल में पहली बार मुझे काम याद आ रहा था।
काजोल ने शेयर किया कि वह लंबे समय के बाद एक सेट पर वापस आने के लिए उत्साहित थीं। एक्ट्रेस ने कहा "मैं काम नहीं करने का लंबा समय गुजारा और हमेशा इसके साथ काफी ठीक रही हूं। मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीकर खुश थी । लेकिन मैं मानती हूं कि ढाई साल में पहली बार मुझे काम याद आ रहा था।

काजोल को अपना जन्मदिन बेहद पसंद है
5 अगस्त को 47 साल की होने वाली अभिनेत्री का कहना है कि वह "जन्मदिन पर अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाएंगी इस वीक अपने दोस्तों से मुलाकात की है"। काजोल ने बताया, "मुझे अपना जन्मदिन बहुत पसंद है। मैं कम से कम एक सप्ताह के लिए खुद को मुक्त रखने की कोशिश करती हूं ताकि मैं वास्तव में दिन का पूरा आनंद उठा सकूं। मैं जन्मदिन के एक दिन पहले आज भी काम नहीं कर रही हूं।"

काजोल ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में दी ये सफाई
काजोल के वर्क फ्रंट के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म के लिए चुना गया है। जिस पर काजोल ने साफ किया कि उन्होंने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं स्क्रिप्ट पढ़ और सुन रही हूं और विचारों को सुनने के लिए लोगों से सब्जेक्ट मिल गया । लेकिन मैंने अभी तक कुछ भी लॉक नहीं किया है।"












Click it and Unblock the Notifications