राजेश खन्ना नहीं इस एक्टर के प्यार में पागल थीं Dimple Kapadia, हद से ज्यादा चाहने लगी थीं एक्ट्रेस
80-90 दशक की एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। शादीशुदा होने के बावजूद एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा।

Dimple Kapadia Birthday: 80-90 की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया आज यानी 8 जून को अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। लेकिन इसके बावजूद उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। लेकिन सबसे ज्यादा डिंपल और सनी देओल के अफेयर ने सुर्खियां बटोरी।
राजेश खन्ना और डिंपल के बीच आने लगी थीं दूरियां
80 के दशक में डिंपल कपाड़िया की खूबसूरती के लाखों फैंस दीवाने थे। वहीं राजेश खन्ना तो एक्ट्रेस के पहले से ही फैन थे। एक्टर ने डिंपल को प्रपोज किया और साल 1973 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी करने के बाद राजेश एक तरफ सुपरस्टार बनकर बॉलीवुड में ऊँचाई छू रहे थे। वहीं दूसरी तरफ उनके और डिंपल के बीच दूरियां आने लगी थी।
एक्ट्रेस की लाइफ में हुए इस शख्स की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बीच डिंपल की लाइफ में सनी देओल की एंट्री होती है। दोनों ने पहली बार फिल्म 'बेताब' में साथ किया था। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। जबकि दोनों ही उस वक्त शादीशुदा थे। इसके बाद सनी और डिंपल ने फिल्म 'मंजिल-मंजिल', 'आग का गोला', 'गुनाह', 'नरसिम्हा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आने लगी थी।
राजेश के खिलाफ जाकर डिंपल ने फिल्मों में की वापसी
बता दें कि, ये वो दौर था जब डिंपल कपाड़िया की शादी हो चुकी थी और वह दो बच्चों की मां बन गई थीं। राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि डिंपल फिल्मों में काम करें लेकिन एक्ट्रेस को ये गंवारा नहीं था और उन्होंने एक्टर के खिलाफ जाकर अपने करियर को चुना। काका का मानना था कि डिंपल घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभालें।
अधूरी रह गई सनी और डिंपल की मोहब्बत?
उस वक्त डिंपल ने जैसे ही फिल्मों में वापसी की तो हर तरफ सनी देओल संग उनके रिश्ते के चर्चे थे। कहा जाता है कि, सनी देओल की डिंपल की दोनों बेटियों के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग थी। लेकिन जैसे ही सनी देओल की पत्नी पूजा को इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने एक्टर को तलाक देने की धमकी दी। अब परिवार टूटने के डर से एक्टर ने इस रिश्ते को यहीं खत्म कर दिया। वहीं कुछ समय बाद डिंपल भी इस रिश्ते के खिलाफ हो गई थीं। लेकिन इस सबके बावजूद राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया को कभी तलाक नहीं दिया। वह दोनों पहले ही अलग हो चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications