Badshah Birthday: गर्लफ्रेंड से बेइंतहा इश्क करते थे बादशाह, फिर क्यों अधूरा रह गया डीजे वाले बाबू का प्यार?
आज फैंस के दिलों पर राज करने वाले बादशाह के लिए ये सफर इतना भी आसान नहीं था। एक वक्त था, जब सिंगर एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करते थे लेकिन दोनों की लव स्टोरी अधूरी ही रह गई।
Badshah Love Life: मशहूर सिंगर बादशाह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बादशाह ने अपने दम पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। बादशाह के नाम से मशहूर होने से पहले सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया थे। लेकिन सिर्फ एक नाम ही नहीं है, जो मिट चुका है। बादशाह की जिंदगी के भी कई ऐसे पहलू हैं, जिनके बारे में फैंस को दूर-दूर तक अता-पता नहीं है। हाल ही में रैपर और सिंगर बादशाह ने अपनी जिंदगी के ऐसे राज खोले, जिनके बारे में किसी को भी नहीं पता। बादशाह ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में फैंस को बताया। सिंगर ने बताया कि उनका प्यार अधूरा रह गया था और इसके पीछे की वजह भी बेहद चौंकाने वाली है।
Recommended Video

गर्लफ्रेंड से थी बेइंतहा मोहब्बत
बादशाह की जिंदगी में एक लड़की थी, जिसे सिंगर बेइंतहा मोहब्बत करते थे। सिंगर ने कहा कि वे पांचवी क्लास में थे, जब उन्हें पहली बार प्यार हुआ था, हालांकि, ये कोई सीरियस नहीं था। इसके बाद उनकी जिंदगी में एक और लड़की आई। सिंगर कहते हैं कि वे इस लड़की के प्यार में पागल थे। लेकिन उनकी ये प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

इस वजह से अधूरा रह गया प्यार
दरअसल, बादशाह की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अच्छी बन रही थी। दोनों फ्यूचर को लेकर काफी प्लानिंग भी कर रहे थे। लेकिन लड़की को बादशाह का गाना-बजाना पसंद नहीं था। इसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। और इस तरह बादशाह का प्यार अधूरा ही रह गया।

म्यूजिक के लिए देनी पड़ी कुर्बानी
बादशाह ने कहा कि म्यूजिक के लिए मैंने अपना बहुत कुछ कुर्बान किया है। म्यूजिक के लिए मैंने अपने दोस्त, पार्टियां, मेरे पेरेंट्स और फैमिली तक के साथ समझौता किया है। मैंने म्यूजिक के लिए आदित्य बादशाह तक को कुर्बान कर डाला।

रैपर इमेज को लेकर बोली ये बात
बादशाह ने इंडस्ट्री में बेहद लंबा सफर तय किया है। इससे पहले बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में बादशाह ने एक रैपर के रूप में अपनी इमेज के बारे में बात की थी। वे कहते हैं कि अगर आप किसी इमेज को पाना चाहते हैं तो ये आसान भी नहीं है। कई बार ऐसे दिन भी आएंगे, जब आपको महसूस होगा कि मैं इस तरह से कुछ नहीं बनना चाहता। मैं अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहता।

तैयार होने की जहमत नहीं उठाता
सिंगर ने कहा कि अगर आप मेरे एयरपोर्ट लुक को देखेंगे तो आपको एक ही पैटर्न नजर आएगा। बादशाह ने हंसते हुए कहा कि मैं वही कपड़े रोज पहनता हूं। मैं सिर्फ इसलिए तैयार होने की जहमत नहीं उठा सकता, क्योंकि मुझे पैपराजी कैप्चर करेंगे। मैं ऐसा ही हूं और मेरी इमेज वैसी ही है, जैसा मैं बंदा हूं। जब मैं म्यूजिक वीडियोज बनाता हूं, तभी थोड़ा तेज तर्रार रहता हूं। क्योंकि ये एक ऐसी चीज है, जिसे आप दर्शकों को बेच रहे हैं।

2006 में की करियर की शुरुआत
बताते चलें कि म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। हनी सिंह के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले बादशाह ने साल 2012 में उनसे अपनी राहें अलग कर ली थीं। 2015 में बादशाह का शानदार हिपहॉप सॉन्ग डीजे वाले बाबू आया, जो जबरदस्त हिट हुआ था।

पत्नी जैस्मिन से अलग की राहें
करियर के परे बादशाह की पर्सनल जिंदगी की बात की जाए, तो साल 2015 में उन्होंने जैस्मिन से शादी की। साल 2017 में दोनों मां-बाप बने। हालांकि, 2020 में दोनों के अलग होने की खबरें भी आईं। बादशाह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ जुड़ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications