Happy Birthday Anand L Rai: पहली फिल्म फ्लॉप होने पर लिया ये फैसला, फिर मिली इंडस्ट्री में पहचान
डायरेक्टर आनंद एल राय आज अपना 51 जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बड़े भाई और टीवी डायरेक्टर रवि राय से काम सीखने के बाद उन्होंने खुद भी डायरेक्शन में काम करना शुरू कर दिया।
मुंबई, 28 जून: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर आनंद एल राय आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिल्ली में जन्मे आनंद एल राय की स्कूलिंग भी यहीं से हुई। इंजीनियर की नौकरी में उनका मन नहीं लगा, जिसके बाद वे मुंबई चले गए। यहां उन्होंने अपने बड़े भाई और टीवी डायरेक्टर रवि राय से काम सीखा। इसके बाद आनंद एल राय ने खुद भी डायरेक्शन में काम करना शुरू कर दिया। लेकिन उनकी ये जर्नी इतनी भी आसान नहीं थी।

'स्ट्रेंजर' से रखा बॉलीवुड में कदम
आनंद ने एक साइको थ्रिलर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में थोड़ा ड्रामा था। इसका नाम 'स्ट्रेंजर' था। हालांकि, ये फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा सकी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। फिल्म में जिम्मी शेरगिल, केके मेनन और सोनाली कुलकर्णी लीड रोल में थे। ये फिल्म साल 1951 में आई 'स्ट्रेंजर ऑन ए ट्रेन' का हिंदी रीमेक थी।
3 साल के ब्रेक के बाद की वापसी
3 साल का लंबा ब्रेक लेने के बाद साल 2011 में उन्होंने 'तनु वेड्स मनु' से वापसी की। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में थीं। जीशान अयुब ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट हुई। इसके बाद डायरेक्टर आनंद एल राय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इन शानदार फिल्मों को किया प्रोड्यूस
तनु वेड्स मनु की सक्सेस ने उन्हें अच्छी खासी पॉपुलैरिटी दिला दी। इसके बाद उन्होंने निल बट्टे सन्नाटा, शुभ मंगल सावधान, मुक्काबाज, मनमर्जियां, तुम्बाड, लाल कप्तान और हसीन दिलरुबा जैसी शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया। ये सभी फिल्में हिट हुईं।












Click it and Unblock the Notifications