शादी को बेताब हैं पाकिस्तान की ये हसीना! रैपर बादशाह संग लेंगी सात फेरे? 'दंगल' एक्ट्रेस ने ऐसे खोला राज

पाकिस्तान की खूबसूरत अदाकारा हानिया आमिर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि हानिया भारत में भी काफी फेमस हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच हाल ही में हानिया की शादी की खबरों की खूब चर्चा है। ऐसा क्यों, चलिये जानते हैं।

हानिया और रैपर बादशाह के डेटिंग के किस्से पिछले कुछ दिनों से छाए हुए हैं। फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद भी आ रही है। दोनों को अकसर साथ में कई बार स्पॉट किया गया। अब हाल ही में हानिया ने दंगल गर्ल सानिया मल्होत्रा से शादी तक की हेल्प मांग ली। बस फिर क्या था... हानिया और बादशाह की शादी की खबरों ने तूल पकड़ लिया।

haniya

बता दें कि हाल ही में सान्या ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने कई सारे लोगों की शादी करवाई है। ये बात उन्होंने उर्फी के एक पॉडकास्ट में की, जिसकी शुरुआत उन्होंने हाल ही में की है। उर्फी जावेद के अनकैंसलेबल पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट सान्या आई थीं। इस दौरान सान्या ने अपने मैचमेकिंग स्किल्स के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि कि मैं शादी करवाने और मैचमेकिंग करवाने में एक्सपर्ट हूं।

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि वो अपनी बहन की शादी भी करवा चुकी हैं और कई सारे दोस्तों की शादी भी उन्हीं की वजह से हुई है। सान्या कहती हैं कि मैं यहां तक कह सकती हूं कि इस मामले में मेरा कोई जवाब नहीं है। क्लिप को उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

जैसे ही ये क्लिप वायरल हुआ, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने कमेंट किया हेल्प सान्या मल्होत्रा। अब हानिया के कमेंट पर एक्ट्रेस ने लिखा- जरूर बहन। इसके बाद से ही फैंस हानिया को लेकर कयास लगा रहे हैं कि वे शादी के लिए बेताब हैं और जल्द ही शादी करने वाली हैं।

बताते चलें कि पिछले कई दिनों से हानिया का नाम रैपर बादशाह संग जुड़ रहा है। दोनों को कई दफा मस्ती करते भी देखा जाता है। और इनके कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने के रूमर्स तेजी से फैल रहे हैं हालांकि दोनों ने ही ना तो इस बात में हामी भरी है और ना ही इन खबरों को खारिज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+