क्या गुरु रंधावा ने दिलजीत दोसांझ के खिलाफ लिखा पोस्ट? फिर अकाउंट किया डिएक्टिव, किस बात का लगा डर?

Guru Randhawa Cryptic Post: पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ के देश विरोधी भावना को लेकर आलोचना हो रही है, वहीं अब फेमस सिंगर गुरु रंधावा भी इस विवाद का हिस्सा बन गए हैं।

सिंगर गुरु रंधावा का क्रिप्टिक पोस्ट
फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट किया है जिसने आग में घी डालने का काम कर दिया है और नतीजा ये रहा कि उन्हें खुद सोशल मीडिया की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

guru randhawa

'अपने देश से कभी गद्दारी नहीं करनी चाहिए'

-गुरु रंधावा ने अपने एक्स हैंडल पर बिना किसी का नाम लिए एक नोट पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा था- चाहे आप पूरी तरह से विदेशी बन जाएं, लेकिन अपने देश से कभी गद्दारी नहीं करनी चाहिए। ये मत भूलिए कि आप इसी मिट्टी में जन्मे हैं।

-गुरु रंधावा ने आगे लिखा है- भले ही आपकी नागरिकता अब भारतीय न हो, लेकिन जिस देश ने आपको सब कुछ दिया है, उस पर गर्व करना सीखिए। ये बस एक सलाह है। कोई विवाद मत खड़ा कीजिए और भारतीयों को बहकाइए मत। अब तो पीआर भी कलाकारों से बड़ा हो गया है।

फैंस की भड़ास और विवाद की आग

हालांकि गुरु रंधावा ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन लोगों ने इसे सीधे-सीधे दिलजीत दोसांझ पर निशाना समझ लिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने गुरु रंधावा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने उनके बयान को पब्लिसिटी स्टंट बताया तो कुछ ने इसे ओछी हरकत तक कह डाला है।

गुरु रंधावा ने डिएक्टिवेट किया एक्स अकाउंट

लगातार आलोचनाओं से परेशान होकर गुरु रंधावा ने अपना एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई सफाई नहीं दी और चुपचाप सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। इससे उनके फैंस हैरान हो गए हैं और ये मामला गर्माता जा रहा है।

'सरदार जी 3' की रिलीज और विवाद की जड़

-जानकारी के अनुसार पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी को लेकर लोग नाराज हैं। खासकर हानिया आमिर की मौजूदगी पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं। ये मामला इसलिए और ज्यादा संवेदनशील हो गया है क्योंकि गत 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लोग पाकिस्तान से जुड़े किसी भी कलाकार को स्क्रीन पर देखने के खिलाफ हो गए हैं।

-फिल्म के मेकर्स का कहना है कि 'सरदार जी 3' की शूटिंग उस हमले से पहले ही पूरी हो चुकी थी। उनका ये भी दावा है कि फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को शामिल करना किसी राजनीतिक स्थिति से प्रेरित नहीं था। आपको बता दें कि आज यानी 27 जून 2025 को ये फिल्म भारत को छोड़कर बाकी सभी देशों में रिलीज हो चुकी है।

क्या किसी से डर गए गुरु रंधावा?

-आपको बता दें कि गुरु रंधावा की पोस्ट से शुरू हुआ ये विवाद अब एक बड़ा सोशल मीडिया मुद्दा बन चुका है। दिलजीत दोसांझ पहले से ही ट्रोलर्स के निशाने पर थे और अब इस बहस में गुरु रंधावा की एंट्री ने चीजों को और उलझा दिया है। पहले पोस्ट करना और फिर अकाउंट डिएक्टिवेट कर देना, इन सभी ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

-लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद गुरु रंधावा पोस्ट करने के बाद किसी चीज से डर गए हैं जिसके चलते उन्हें अपना अकाउंट डिएक्टिवेट करना पड़ा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि क्या दिलजीत दोसांझ के फैंस ने गुरु रंधावा को किसी प्रकार की धमकी या डरावनी बात कही है जिसके चलते वह घबरा गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+