Gulmohar: क्या नवाब पटौदी संग तलत अजीज ने खेला है क्रिकेट? जानिए मशहूर गायक ने क्या कहा?

फिल्म ‘गुलमोहर’ में मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर और गायक तलत अजीज के अलावा अमोल पालेकर,सूरज शर्मा और सिमरन भी अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म 3 मार्च को Disney+ Hotstar पर रिलीज होने जा रही है।

Gulmohar:

Exclusive interview with Talat Aziz: एक्टर मनोज बाजपेयी और मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, फिल्म में मशहूर गजल गायक तलत अजीज ने भी अहम रोल निभाया है, वो फिल्म में एक्टिंग करते दिखेंगे। इस फिल्म की रिलीज से पहले एक बात ने तूल पकड़ लिया है कि किसी जमाने में भारत के मशहूर क्रिकेटर नवाब मंसूर अली खान पटौदी के साथ तलत अजीज ने भी क्रिकेट खेला है, अब इस बारे में सच्चाई है या नहीं इस बात का खुलासा खुद तलत अजीज ने ही वनइंडिया हिंदी के एक्सक्लूसिल इंटरव्यू में किया।

'ये गलतफहमी ना पैदा करें कि...'

'ये गलतफहमी ना पैदा करें कि...'

तलत अजीज ने कहा कि 'ये गलतफहमी ना पैदा करें कि मैंने नवाब साहब यानी कि मंसूर अली खान पटौदी संग क्रिकेट खेला है, वो मुझसे बहुत सीनियर थे, मैं हाईस्कूल में था और वो उस वक्त ही स्टेबलिश टेस्ट प्लेयर और इंडिया के कैप्टन बन चुके थे।'

'मेरे अंदर खासियत थी, मैं फास्ट बॉलर था'

'उस जमाने में मेरे अंदर खासियत थी, मैं फास्ट बॉलर था, उस वक्त स्टेडियम में जब ये बड़े क्रिकेटर प्रैक्टिस करते थे तो मुझे नेट प्रैक्टिस के लिए बुलाया जाता था।'

नवाब साहब की बहन के बेटों संग दोस्ती थी

'एक तो ये मेरा उनसे क्रिकेट वाला रिश्ता हो गया था और दूसरा ये कि नवाब साहब की एक बड़ी बहन थीं, उनके जो दो बेटे हैं आमिर और साद, वो मेरे स्कूल में साथ थे, मेरे से जूनियर थे, हैदराबाद पब्लिक स्कूल की बात कर रहा हूं मैं, लेकिन हम सबलोग साथ में स्कूल की क्रिकेट टीम में क्रिकेट खेलते थे तो दोस्ती वहां से थी।'

नवाब साहब की बड़ी बहन के बेटों संग मेरी दोस्ती थी

नवाब साहब की बड़ी बहन के बेटों संग मेरी दोस्ती थी

'और दूसरी बात जो हमारा स्कूल था, वो इनकी बड़ी बहन के घर से 5 मिनट की दूरी पर था, बेगमपेट में उनकी बड़ी हवेली थी, तीन भाई थे वो बशीर यार जंग, नजीब यार जंग और हबीब जंग। बशीर यार जंग इन तीनों भाईयों में सबसे छोटे थे, जिनकी वाइफ थीं मंसूर अली खान की बड़ी बहन, उनके बेटों के साथ मेरी दोस्ती थी, तो हमारा उनके घर आना-जाना था, तो वहां पर अक्सर हमारी नवाब साहब से मुलाकात हो जाती थी, वो आते थे वहां, मैं उनके लाइव क्रिकेट देखता था, बहुत यंग था उस वक्त, जब उनकी शादी हुई तो एक बहुत बड़ी दावत रखी गई थी, बशीर यार जंग के घर पर, हमने वो पार्टी अटैंड की थी, शानदार दावत थी वो।'

हमारी मुलाकातें कई बार हुईं नवाब साहब से

हमारी मुलाकातें कई बार हुईं नवाब साहब से

इसके बाद तो कई बार नवाब साहब से हमारी मुलाकात हुई लेकिन मैं ये नहीं कह सकता हूं कि हम दोस्त थे, वो असल में हमारे हीरो थे। उस जमाने में शर्मिला जी से भी सरसरी तौर पर एक-दो मुलाकातें हुईं, लेकिन मैं ये नहीं बोल सकता कि हम में दोस्ती थी, बस हम एक -दूसरे को जानते थे।'

'मोहब्बत और अपनेपन से हमसे मिलीं'

लेकिन जब हम पहली बार फिल्म 'गुलमोहर' के सेट पर शर्मिला जी से मिले तो शूटिंग के दौरान वो आईं मेरे पास और आते ही पूछा कि 'तलत कैसे हो?', मैंने कहा कि 'मैं ठीक हूं, आप कैसी हैं?' तो उन्होंने कहा कि 'मैं ठीक हूं, लंबे अरसे के बाद मैं तुम्हें देख रही हूं, मतलब कहने का वो उसी पुरानी मोहब्बत और अपनेपन से हमसे मिलीं और फिर हमारे बीच बातचीत शुरू हुई, हमने फिल्म की शाट्स के बीच में खूब सारी पुरानी बातें शेयर की तो एक बहुत अच्छा माहौल सेट पर बन गया, जिसकी फायदा हमें फिल्म में भी मिला, हमें पता ही नहीं चला कि हमने फिल्म कब शुरू की और कब खत्म की।'

Gulmohar से 12 साल बाद शर्मिला टैगोर की पर्दे पर वापसी, मनोज बाजपेई का दिखा जुदा अंदाज

'हम तो आपके बहुत बड़े फैन रहे हैं'

तलत अजीज ने कहा कि 'शर्मिला जी ने मुझसे कहा कि बड़ा मजा आया तुम्हारे साथ काम करके, हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी हम साथ काम करेंगे।'

कमाल की फनकार

इस पर मैंने कहा कि 'अरे जहनसीब, हम तो आपके बहुत बड़े फैन रहे हैं, शर्मिला जी कमाल की फनकार हैं वो आज भी उतनी ही ग्रेसफुल हैं, जितनी उस जमाने में थीं, मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।'

3 मार्च को रिलीज हो रही है फिल्म 'गुलमोहर'

मालूम हो कि फिल्म 'गुलमोहर' में मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर और गायक तलत अजीज के अलावा अमोल पालेकर,सूरज शर्मा और सिमरन भी अहम रोल निभा रहे हैं। मनोज फिल्म में शर्मिला टैगोर के बेटे बने हैं तो वहीं मशहूर गायक तलत अजीज ने फिल्म में शर्मिला टैगोर की फैमिली के दोस्त का रोल प्ले किया है। वो फिल्म में एक्टर और सिंगर दोनों बने हैं। फिल्म 3 मार्च 2023 को Disney+ Hotstar पर रिलीज होने जा रही

Recommended Video

    'Gulmohar' के Director Rahul Chittela से खास बातचीत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+