OI Exclusive: 'गुल्लक 5' से बाहर हुआ ये अहम शख्स, टीवीएफ के अंदरखाने में आखिर ये सब क्या चल रहा है?

Gullak 5 Controversy: मिश्रा परिवार याद है, अरे वही गुल्लक सीरीज वाला। याद आया संतोष मिश्रा का परिवार जिसमें शांति मिश्रा, अन्नू मिश्रा और अमन मिश्रा थे। 'गुल्लक' एक ऐसी सीरीज है जिससे हर मिडिल क्लास फैमिली रिलेट करती है। उनको ये अपनी सी कहानी लगती है। इसका अब पांचावा सीजन आ रहा है। लेकिन इसमें एक पेंच फंस गया है।

इस सीजन की शूटिंग अक्टूबर में भोपाल में शुरू होने वाली है। लेकिन इसी बीच सीरीज को लेकर एक सनसनीखेज बदलाव हुआ है। जिसे जानकर हर कोई हैरान हो जाएगा। जो बदलाव मेकर्स लेने जा रहे हैं, उसे जान 'गुल्लक' सीरीज के फैंस का दिल टूट जाएगा। मेकर्स ने ये फैसला क्यों लिया? oneindia hindi की इस रिपोर्ट में हम आपको जरूर बताएंगे।

Gullak 5 Controversy Vaibhav Raj Gupta

oneindia hindi के सोर्स के मुताबिक, 'गुल्लक' सीरीज में अन्नू मिश्रा का किरदार निभाने वाले वैभव राज गुप्ता ने शो छोड़ दिया है। इसका मतलब ये है कि 'गुल्लक 5' में अब अन्नू का किरदार नया एक्टर निभाएगा। वैभव और शो के मेकर्स यानी TVF के प्रोड्यूसर के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों बाद झगड़ा हो गया था। जो इतना बढ़ गया कि वैभव को ये शो छोड़ना पड़ा। अन्नू मिश्रा के किरदार के लिए अब TVF ने वैभव की 12वीं फेल फेम अनंत विजय जोशी को अप्रोच किया है। इस रोल के लिए 90% अनंत फाइनल भी हो गए हैं। TVF को सोनी लिव (जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गुल्लक स्ट्रीम होता है) की तरफ से भी मंजूरी मिल गई है। सीरीज के पांचवें सीजन की शूटिंग दीवाली के बाद अक्टूबर महीने में भोपाल में शुरू होगी।

सोर्स ने आगे बताया, इन दिनों TVF अंदरखाने में बहुत कुछ चल रहा है। आपसी खींचतान भी हो रही है। जिसका असर शोज में भी देखने को मिल रहा है। वैभव गुप्ता को अन्नू मिश्रा के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अनंत को वो किस तरह से अपनाते हैं, ये भी देखने वाली बात होगी।

बता दें, 'गुल्लक' सीरीज में जमील खान, गीतांजली कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मयार और सुनीता रजावर अहम रोल में दिखाते देते रहे हैं। अब वैभव के जाने के बाद अमन और अन्नू में वो केमेस्ट्री ठीक से जम पाएग या नहीं? ये तो 'गुल्लक 5' में ही पता चलेगा। हालांकि TVF के इस फैसले के बाद गुल्लक के फैंस काफी निराश होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+