Gufi Paintal: लखनऊ के हजरतगंज में पब्लिक ने फाड़ डाले थे 'शकुनि मामा' के कपड़े, जानिए वो वाकया
गुफी पेंटल का सोमवार को 78 साल की उम्र निधन हो गया। नवाबों के शहर लखनऊ में जब एक बार महाभारत के शकुनि मामा पहुंचे थे लोगों ने उनके कपड़े तक फांड डाले थे। जिसका खुलासा कुछ साल बाद गुफी ने स्वयं किया था।

Gufi Paintal death: दूरदर्शन पर अस्सी के दशक में शुरू हुए महाभारत सीरियल के शकुनी मामा यानी गुफी पेंटल 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर गए हैं। महाभारत रविवार की सुबह दूरदर्शन पर प्रसारित होता था, तब शकुनि मामा के टीवी स्क्रीन पर आते ही घर में बैठे दर्शक उन्हें भला बुरा कहने लगते थे।

ये गुफी पेंटल की एक्टिंग का ही जादू था कि महाभारत के कपटी और कुटिल शकुनि मामा को देखकर दर्शक ऐसे भावनाओं में बह जाते थे, कि मानो उनके सामने सचमुच की महाभारत चल रही हो और टीवी पर दिख गुफी नहीं बल्कि कौरवों और पांडवों के बीच महाभारत करवाने वाला सचमुच कर शकुनि मामा हो।
"शकुनि मामा' नाम से ही लोग पुकारने लगे थे
महाभारत के 'शकुनि मामा' से गुफी पेंटल को इतनी पॉपुलर्टी मिली थी तो आलम ये था कि इस सीरियल के बाद जहां भी वो जाते थे उन्हें लोग शकुनि मामा कह कर ही बुलाते थे। वहीं महाभारत सीरियल के कुछ समय बाद जब गुफी पेंटल नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे थे, तब सरे आम पब्लिक ने गुफी पेंटल के शकुनि मामा बोल-बोल कर कपड़े तक फांड दिए थे। आइए जानते हैं क्या था वो वाकया?
गुफी पेंटल ने सालों बाद किया था ये खुलासा
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बात का खुलासा स्वयं गुफी पेंटल ने उसी लखनऊ की सरज़मीं पर कुछ सालों बाद एक कार्यक्रम में किया था, जब वो नवाबों के शहर लखनऊ में इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवचल करने पहुंचे थे।
वाकया याद कर बोले थे- इस शहर से मेरी बड़ी यादें जुड़ी हुई हैं
गुफी पेंटल ने आज से सात साल पहले लखनऊ में इस हादसे का जिक्र करते हुए कहा था कि मुझे लखनऊ से बहुत प्यार हैं, क्योंकि यहां के लोगों ने मुझे बेइत्हां प्यार दिया हैं और इस शहर से मेरी यादें जुड़ी हुई हैं।
गोलगप्पे खाने हजरतगंज रुक गए थे गुफी और अक्षय कुमार
दरअसल, आज से लगभग 19 साल पहले जब गुफी पेंटल जब एक्टर अक्षय कुमार के साथ लखनऊ पहुंचे थे तब का ये वाकया है। गुफी ने तभी कहा था कि मैं और अक्षय कुमार लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने के लिए निकले थे, बीच में जब हजरतगंज पड़ा तो अक्षय ने गोलगप्पे खिलाने की गुजारिश की, तो उन्होंने हामी भर दी।
लोगों ने 'शकुनि मामा' कहते हुए फाड़ डाले थे कपड़े
हजरगंज में गोलगप्पे की दुकान पर जैसे ही वो दोनों बढ़े तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और फैंस ने उन्हें और अक्षय कुमार को ऐसे खींचा था कि दोनों की कपड़े तक फट गए थे। तब वो दोनों उसी हालत में किसी तरह कार में बैठकर एयरपोर्ट की ओर जान बचा कर रवाना हो पाए थे। गुफी पेंटल ने जब कहा था कि मैंने यहां के फैंस जैसी दीवनगी कभी देखी नहीं है।
अक्षय कुमार के साथ गुफी ने ये की थी ये फिल्म
बता दें 1994 में सुहाग फिल्म में गुफी पेंटल ने एक्टर अक्षय कुमार के मामा का रोल निभाया था। इस किरदार में गुफी की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications