'शकुनि मामा' बनकर मिली घर-घर पहचान, फिल्म रफू चक्कर से किया था बॉलीवुड डेब्यू, जानें गुफी पेंटल का असली नाम
महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटर अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे।

Gufi Paintal Movies: महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने मशहूर अभिनेता गुफी पेंटल का 5 जून की सुबह निधन हो गया। वह टीवी के मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था और वह अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर की जान नहीं बच पाई।
गूफी पेंटल का क्या था असली नाम?
गुफी पेंटल को बचपन से ही एक्टिंग का शौंक था। उनका जन्म 4 अक्टूबर को पंजाब के तरनतारन जिले में हुआ था, और एक्टर का असली नाम सरबजीत पेंटल था। वह अपने भाई के कहने पर मुंबई आए। इसके बाद गुफी ने फिल्म रफू चक्कर से एक्टिंग करियर की शुरूआत की। जो कि, साल 1975 में रिलीज हुई थी। लेकिन उनको असल पहला टीवी के पॉपुलर शो महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था जिससे उन्हें घर-घर पहचान मिली।
गुफी पेंटल की बड़ी फिल्में
महाभारत शो से गुफी पेंटल को काफी लोकप्रियता हासिल हुई। एक्टर ने महाभारत के अलावा देस परदेस, दिल्लगी, मैदान-ए-जंग, दावा समेत कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया। गूफी पेंटल एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ एक टीवी निर्देशक भी रह चुके हैं। इसके अलावा फिल्म सुहार में वह अक्षय कुमार के पिता का किरदार निभा चुके हैं।
कैसे मिला शकुनि मामा का किरदार?
साल 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महभारत में गुफी पेंटल ने बतौर कास्टिंग डायरेक्टर पहले काम किया था। इसके बाद डायरेक्टर शकुनि मामा के किरदार के लिए किसी एक को चुनना चाहते थे। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, स्क्रिप्ट लिखने वाले राही मासूम रजा की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाने के लिए गूफी पेंटल को कहा। जिसके बाद एक्टर इस किरदार की वजह घर-घर फेमस हो गए।












Click it and Unblock the Notifications