Grammy Awards 2024: शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट
Grammy Awards 2024: बीते रविवार को लॉज एजिल्स में 66वां ग्रैमी अवॉर्ड आयोजित किया गया। जिसमें हॉलीवुड गायकों के साथ-साथ इस बार भारतीय सिंगर्स का भी दबदबा रहा। इस लिस्ट में भारत के मशहूर सिंगर शंकर महादेवन और तबला वादर जाकिर हुसैन समेत कई संगीतकारों ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया। इनके बैंड 'शक्ति' के एलबम 'दिस मोमेंट' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम का खिताब दिया गया है। वहीं मशहूर पॉप सेंसेशन टेलर स्विफ्ट को भी ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट:
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस : माइली साइरस (फ्लावर)
बेस्ट एल्बम : एसजेडए (SOS)
बेस्ट परफॉर्मेंस : कोको जोन्स (आईसीयू)
रैप एल्बम : किलर माइक (माइकल)
बेस्ट अफ्रीकी म्यूजिक परफॉर्मेंस : टायला (वाटर)
पॉप डुओ / ग्रुप परफॉर्मेंस : एसजेडए, फोबे ब्रिजर्स (घोस्ट इन द मशीन)
म्यूजिक वीडियो : द बीटल्स, जोनाथन क्लाइड, एम कूपर (आई एम ओनली स्लीपिंग)
ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस : जाकिर हुसैन, बेला फेक, एडगर मेयर (पश्तो)
अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम : बॉयजीनियस (द रिकॉर्ड)
ग्लोबल म्यूजिक एल्बम : शक्ति (द मोमेंट)
प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, नॉन-क्लासिकल : जैक एंटोनॉफ
प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, क्लासिकल : ऐलेन मार्टोन
बेस्ट इंजीनियर्ड एल्बम, क्लासिकल : रिकार्डो मुटी और सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा
बेस्ट ब्लूग्रास एल्बम : मौली टर्टल और गोल्डन हाईवे (सिटी ऑफ गोल्ड)
बेस्ट कंटेम्परेरी इन्स्ट्रमेंटल एल्बम : बेला फेक, जाकिर हुसैन, एडगर मेयर, राकेश चौरसिया (एज वी स्पीक)
बेस्ट जैज परफॉर्मेंस एल्बम : बिली चिल्ड्स (द विंड ऑफ चेन्ज)
बेस्ट जैज परफॉर्मेंस : समारा जॉय (टाइट)
बेस्ट प्रगतिशील आर एंड बी एल्बम : एसजेडए (एसओएस)












Click it and Unblock the Notifications