'कुत्ते तो भौंकेंगे ही', ये क्या बोल गईं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा? किसके लिए कही ऐसी बात?

Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से खबरों में छाए हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि कपल शादी के 37 साल बाद एक दूसरे को तलाक देने वाले हैं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता
कहा जा रहा था कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का तलाक होने वाला है क्योंकि दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। हालांकि, बाद में सुनीता ने खुद इन अफवाहों को खारिज कर दिया था और अपने रिश्ते का सच लोगों के सामने रखा था।

Govinda Wife Sunita Ahuja

सुनीता ने तलाक की अफवाहों पर निकाली अपनी भड़ास

-वहीं, अब एक बार फिर से इस मामले पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का गुस्सा फूटा है। उन्होंने हाल ही में एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अपने तलाक की झूठी खबरों पर भड़ास निकाली है। सिर्फ इतना ही नहीं सुनाती आहूजा ने इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुन आप भी शॉक्ड हो जाएंगे।

-आपको बता दें कि 37 साल की शादी तोड़कर तलाक लेने की बात पर लोग गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जमकर आलोचना कर रहे थे। कपल को खूब ट्रोल किया जा रहा था। वहीं अब सुनीता आहूजा ने कहा है- ये पॉजिटिव है या नेगेटिव कुछ भी हो सकता है लेकिन मैं इसे पॉजिटिवली ही लेती हूं। मुझे लगता है कि वो कुत्ते हैं और वो भौंकेंगे ही।

-सुनीता आहूजा ने आगे कहा- जब तक ये सब मैं खुद नहीं बतातीं, या फिर गोविंदा के मुंह से ये नहीं आता, तब तक किसी भी चीज पर विश्वास न करें। सुनीता ने कहा कि वह अपने पति गोविंदा और दोनों बच्चों के साथ काफी खुश हैं। उन लोगों के रिश्ते में कोई खटास नहीं आई है। सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू में कहा- मुझ पर किसी भी गॉसिप का कोई असर नहीं पड़ता है। मैं इन चीजों की फिक्र नहीं करती हूं।

गोविंदा के वकील ने किया था चौंकाने वाला खुलासा

वहीं गोविंदा के वकील ने खुलासा किया था कि पत्नी सुनीता आहूजा ने 6 महीने पहले ही एक्टर को तलाक का नोटिस भेजा था। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद गोविंदा के फैंस शॉक्ड हो गए थे। हालांकि पत्नी सुनीता ने बयान दिया था कि गोविंदा और उनके बीच चीजें फिलहाल ठीक हैं।

सुनीता आहूजा का वायरल वीडियो

एक वीडियो में सुनीता आहूजा ने बताया था कि उन्हें और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता है। साथ ही सुनीता ने ये भी बताया था कि वह गोविंदा से अलग क्यों रहती हैं। इस वीडियो में सुनीता आहूजा ने लोगों के सामने कई बातें रखी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+