गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की मैनेजर का बड़ा बयान, तलाक की खबर ने लिया नया मोड़, जानें पूरा सच

Govinda: बॉलीवुड के दमदार एक्टर और डांसर गोविंदा इस समय खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की 37 साल की शादी अब टूटने वाली है।

क्या सच में टूट रही है गोविंदा की शादी?
गोविंदा की शादी टूटने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हालांकि परिवार के लोग अभी भी इस बात को नकार रहे हैं। गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक, भांजी आरती सिंह और एक्टर के वकील ने शादी टूटने की बात से साफ इनकार किया है।

Govinda Divorce

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की मैनेजर का बड़ा बयान

-फिलहाल गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की मैनेजर ने अपना बयान सबके सामने रखा है। एक तरफ जहां गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने 'इंडिया टुडे' से बात करते हुए कहा है कि 6 महीने पहले सुनीता ने तलाक की अर्जी दी थी लेकिन अब सबकुछ ठीक है। कोई तलाक नहीं होगा।

-वहीं अब सुनीता आहूजा की मैनेजर ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है और कहा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। 'द मिंट' से बातचीत में उन्होंने कहा है कि तलाक की बात सच नहीं है।

गोविंदा के मैनेजर ने कही थी ऐसी बात

इससे पहले गोविंदा के मैनेजर शशि ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बात करते हुए कहा था- सुनीता जी ने जो हाल के इंटरव्यू में बातें बोली हैं, ये उन सब का नतीजा है। उन्होंने ज्यादा बोल दिया है। मैनेजर ने कहा था कि लोगों को गोविंदा और सुनीता के बयान के लिए एक-दो दिन का इंतजार करना होगा।

गोविंदा के वकील का बड़ा बयान

-गोविंदा के वकील और फैमिली फ्रेंड ललित बिंदल ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा है- गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने कुछ गलतफहमियों के बाद लगभग 6 महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, गोविंदा और सुनीता ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं और वो दोनों एकसाथ खुश हैं।

-गोविंदा के वकील ने आगे बताया- एक्टर और उनकी पत्नी सुनीता न्यू ईयर पर एकसाथ नेपाल भी गए थे और अब उनके बीच में सबकुछ ठीक है। कपल्स के बीच में ऐसी चीजें होती रहती हैं लेकिन वो दोनों स्ट्रॉन्ग हैं और हमेशा साथ रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+