'हम बहुत कम मिलते हैं' गोविंदा-सुनीता के बीच कैसा है रिश्ता? बहन कामिनी ने खोला बड़ा राज

Govinda Sister Kamini Khanna: पिछले कुछ दिनों से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के अलग होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रही थीं। हालांकि, खुद गोविंदा ने इन खबरों को खारिज कर दिया, और उनके वकील व मैनेजर ने भी इन दावों को गलत बताया। अब एक्टर की बहन कामिनी खन्ना ने भी इस पर अपनी राय दी है।

कामिनी खन्ना ने क्या कहा?
आईएएनएस से बातचीत के दौरान कामिनी खन्ना ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि सभी अपने-अपने काम में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे ज्यादा कुछ नहीं पता। मैं भी बहुत बिजी रहती हूं और वे लोग भी अपने काम में व्यस्त हैं।"

Govinda Sister Kamini Khanna

ये भी पढ़ें: Govinda को ग्रे डिवोर्स देंगी सुनीता आहूजा? शादी के 37 साल बाद खत्म हो जाएगा रिश्ता

कामिनी ने यह भी बताया कि वे एक-दूसरे से बहुत कम मिलते हैं और इस मामले पर ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं होगा। उन्होंने सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते को भी खास बताया और कहा कि वे हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब उनके माता-पिता नहीं हैं, इसलिए वे एक-दूसरे को परिवार की तरह मानते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी माना कि ऐसे निजी मामलों में दखल देना ठीक नहीं है और इसे परिवार के भीतर ही सुलझाना चाहिए।

सुनीता आहूजा ने भी दी सफाई
इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनीता आहूजा मीडिया से बात करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने माथे पर तिलक लगाया हुआ था और अपनी उस टिप्पणी को स्पष्ट किया, जिससे उनके अलग रहने की अफवाहें फैली थीं।

सुनीता ने कहा, "अलग-अलग रहने का मतलब यह था कि जब गोविंदा ने राजनीति में कदम रखा था, तब हमारी बेटी जवान हो रही थी। उस समय पार्टी के कार्यकर्ता घर आते थे, और घर में हम आराम से शॉर्ट्स पहनकर घूमते थे। इसलिए हमने घर के सामने ही एक ऑफिस ले लिया था।"

उन्होंने तलाक की अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि "अगर किसी को लगता है कि वे हमारे बीच दरार पैदा कर सकते हैं, तो यह मुमकिन नहीं है। हमारा रिश्ता मजबूत है।"

37 सालों से साथ हैं गोविंदा और सुनीता
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले 37 सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। कपल की शादी साल 1987 में हुई थी जब गोविंदा इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे थे। उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम यशवर्धन और टीना आहूजा।

ये भी पढ़ें: Govinda के तलाक के मामले में बड़ा अपडेट, एक्टर के वकील ने खोली शादी टूटने की पोल-पट्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+