'मुझे 19 साल की लड़की पसंद थी, वो इतनी सेंशुअस', गोविंदा का महिलाओं पर शॉकिंग खुलासा, क्या होगा सुनीता का?

Govinda: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पहले कपल के तलाक की खबर ने हंगामा मचा दिया था जिस पर पत्नी सुनीता आहूजा ने विराम लगाया था।

नहीं हो रहा गोविंदा-सुनीता आहूजा का तलाक
सुनीता आहूजा ने साफ कर दिया था कि वह गोविंदा को तलाक नहीं दे रही हैं। वह और गोविंदा भले ही एक दूसरे के साथ नहीं रहते हैं लेकिन दोनों का रिश्ता अभी भी अच्छा चल रहा है। वहीं गोविंदा ने भी तलाक की खबरों को झूठ बताया था।

Govinda

क्यों बिगड़ गई थी गोविंदा की तबीयत?

इसके बाद ही गोविंदा की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई थी। वह घर पर बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज कर उन्हें सही किया था।

कई हसीनाओं पर मरते थे गोविंदा

-इसी बीच गोविंदा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में गोविंदा ने अपनी कुछ को-एक्ट्रेसेस के बारे में शॉकिंग खुलासे किए हैं।

-गोविंदा ने बताया कि अपनी फिल्मों के शुरुआती दौर में, उन्होंने कई खूबसूरत हीरोइनों के साथ काम किया जैसे जूही चावला, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर लेकिन एक 19 साल की एक्ट्रेस, दिव्या भारती, ने उन्हें खास तौर पर आकर्षित किया था।

-आपको बता दें कि गोविंदा ने सुनीता आहूजा से 1987 में शादी कर ली थी और उनके दो बच्चे भी हैं लेकिन गोविंदा का नाम समय-समय पर दूसरी हीरोइनों के साथ जुड़ता रहा है और अफेयर की अफवाहें भी चली हैं।

दिव्या भारती पर फिदा थे गोविंदा

-गोविंदा ने एक पुराने इंटरव्यू में ये स्वीकार किया था कि उन्होंने फिल्म शोला और शबनम के सेट पर दिव्या भारती के लिए गहरा आकर्षण महसूस किया था। उन्होंने कहा था- मैं नियति में दृढ़ विश्वास रखता हूं। जो होना है, वो होकर रहेगा। हां मुझे जूही चावला बहुत पसंद है और दिव्या भारती भी।

-गोविंदा ने दिव्या भारती को बहुत ही सेंशुअस लड़की बताया था और कहा था कि कोई भी मर्द उसके सामने उसे देखे बिना नहीं रह पाएगा। गोविंदा की मानें तो दिव्या भारती को नजरअंदाज करना मुश्किल था।

-गोविंदा ने उस इंटरव्यू में ये भी कहा था कि उन्हें पता है कि उनकी पत्नी, सुनीता आहूजा,इन बातों से बहुत परेशान हो सकती हैं लेकिन वह अभी भी दिव्या भारती के आकर्षण के मोह में फसे हैं।

गोविंदा ने दिया था दूसरी शादी का हिंट

गोविंदा ने एक भविष्यवाणी जैसा बयान भी दिया था और कहा था- कल को कौन जाने, मैं फिर से किसी लड़की के चक्कर में पड़ जाऊं और फिर उसी लड़की से शादी कर लूं, जिसके चक्कर में पड़ूं। उन्होंने कहा था कि सुनीता आहूजा को इसके लिए तैयार रहना चाहिए ताकि वह आजाद महसूस करें। गोविंदा ने कहा था कि उनकी कुंडली में दूसरी शादी का योग मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+