'सुनीता नहीं थी, तो किसने मारी गोली?' गोविंदा से जब शिल्पा शेट्टी ने पूछा था ऐसा सवाल, एक्टर हुए शॉक्ड
Govinda Gunshot Incident: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक्टर के पैर में गलती से गोली लग गई थी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया। हालांकि, अब एक्टर की हालत में पहले से काफी सुधार है और ऐसे में वह कपिल शर्मा के शो में पहुंचे।
कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो रिलीज हुआ। जिसमें अभिनेता गोविंदा बतौर गेस्ट नजर आएंगे। उनके अलावा शक्ति कपूर और चंकी पांडे भी होंगे। तीनों एकसाथ शो में खूब मस्ती करते हैं। इस दौरान गोविंदा ने बताया कि जब उन्हें पैर में गोली लगी थी तो शिल्पा शेट्टी ने उनसे एक अजीब सवाल पूछा था।

गोविंदा कपिल शर्मा के सामने खुलासा करते हैं कि, जैसी ही उन्हें गोली लगी तो शिल्पा शेट्टी उनका हालचाल जानने के लिए घर पहुंची। गोविंदा ने कहा, 'शिल्पा मुझे घर देखने के लिए आईं तब उन्होंने मुझसे पूछा था कि चीची यह गोली तुमको कैसे लगी? सुनीता उस वक्त कहां पर थी?' गोविंदा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'सुनीता उस वक्त बाहर थीं।'
गोविंदा ने आगे कहा कि, शिल्पा शेट्टी को मेरी इस बात से यकीन नहीं हुआ और उन्होंने पूछा, 'तो फिर गोली किसने मारी?' ये सुनकर गोविंदा काफी शॉक्ड रह गए थे। वहीं मौजूदा फैंस और अर्चना पूरन सिंह की हंसी छूट गई। शो का प्रोमो देखने के बाद फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गोविंदा को अक्टूबर में उनके पैर पर गोली लगी थी। दरअसल, एक्टर अपना रिवॉल्वर निकाल रहे थे कि तभी गलती से गोली चल गई। जब उनसे पूछा गया कि यह कैसे हुआ, तो उन्होंने कहा, "वो गिरी और चल पड़ी।" डॉक्टर रमेश अग्रवाल, जिन्होंने इस हादसे के बाद अभिनेता का इलाज किया, उन्होंने बताया कि गोली उनके बाएं घुटने के नीचे लगी थी और उन्हें 8-10 टांके लगे थे। जिस वक्त एक्टर को गोली लगी थी उस दौरान उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता में थीं। खैर अब गोविंदा पहले से काफी रिकवर हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Govinda Health Update: चुनाव रैली में गोविंदा के सीने में उठा दर्द, अब कैसी है एक्टर की हालत?












Click it and Unblock the Notifications